होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

काली कमाई करते रंगे हाथों पकड़ा गया सेंट्रल GST इंस्पेक्टर, ₹20 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट; कैमरा देख छिपाया मुंह

सतना: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सतना में सेंट्रल जीएसटी (CGST) के इंस्पेक्टर कुमार ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना: भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को सतना में सेंट्रल जीएसटी (CGST) के इंस्पेक्टर कुमार सौरभ को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर को सिविल लाइन स्थित उनके सरकारी आवास पर एक व्यापारी से ₹20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद, मीडिया का कैमरा देखते ही रिश्वतखोर इंस्पेक्टर मुंह छिपाते नजर आए।

ई-वे बिल मामले में मांगी थी ₹60 हजार रिश्वत

यह कार्रवाई एक व्यापारी की शिकायत के आधार पर की गई।

  • शिकायतकर्ता: व्यापारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने 29 नवंबर को रीवा लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।

  • मामला: व्यापारी ने बताया कि ई-वे बिल से जुड़े एक मामले में पेनाल्टी न लगाने और फाइल को आगे न बढ़ाने के एवज में इंस्पेक्टर कुमार सौरभ लगातार दबाव बना रहा था।

  • मांग: इंस्पेक्टर ने इस काम के बदले ₹60 हजार की अवैध मांग की थी।

Lokayukata Arrest Central GST Inspector

सरकारी आवास पर ऐसे बिछाया गया जाल

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने बुधवार को इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई:

लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई इतनी तेज थी कि आरोपी इंस्पेक्टर को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

सर्किट हाउस में मुंह छिपाते दिखा आरोपी

गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम आरोपी इंस्पेक्टर को लेकर सर्किट हाउस पहुंची।

आरोपी इंस्पेक्टर कुमार सौरभ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram