राष्ट्रीयलाइफस्टाइलहिंदी न्यूज

इस देश में महिलाओं को लाल रंग की लिपस्टिक लगाना है बैन, रोज होती है मेकअप की चेकिंग

मेकअप करना तो हर महिला का शौक और अधिकार दोनों होता है और वह जैसा चाहे वैसा मेकअप कर सकती हैं। कोई भी उसमें दखल नहीं देता है। लेकिन एक देश ऐसा है जहां पर महिलाओं के मेकअप करने पर भी प्रतिबंध है। जी हां हम बात कर रहे हैं नॉर्थ कोरिया की, जहां के शासक किम जोंग उन के तानाशाह रवैया से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने ना जाने कितनी चीजों पर प्रतिबंध लगाया है। इतना ही नहीं महिलाओं के लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर भी यहां सख्त नियम है। आइए हम आपको बताते हैं इसी के बारे में…

लाल लिपस्टिक लगाना है बैन
शादी पार्टी कोई भी ओकेजन हो, महिलाओं का लुक मेकअप के बाद ही कंप्लीट होता है। खासकर पार्टी में लाल रंग की लिपस्टिक जरूर लगाई जाती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने महिलाओं के लाल लिपस्टिक लगाने पर ही प्रतिबंध लगाया हुआ है। दरअसल, उत्तर कोरिया में लाल रंग को पूंजीवादी से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए यहां इस रंग की लिपस्टिक नहीं लगा सकते।

रोज होती है मेकअप की चेकिंग
उत्तर कोरिया की सड़कों पर पेट्रोलिंग टीम महिलाओं के पर्स और उनके मेकअप को चेक करती है कि कौन नियमों का पालन कर रहा है और कौन नहीं। जो महिलाएं किम जोंग उन के नियमों का पालन नहीं करती हैं उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी लगाया जाता है।

इन चीजों पर भी है पाबंदी
सिर्फ लाल रंग की लिपस्टिक लगाने पर ही नहीं, बल्कि यहां पर मेकअप करने और बालों को कलर करने पर भी पाबंदी है। दरअसल, नॉर्थ कोरिया की महिलाएं सिर्फ कॉस्मेटिक में उन्हीं चीजों का प्रयोग कर सकती हैं जो नॉर्थ कोरिया के बने प्रोडक्ट है। इसके अलावा लिपस्टिक वह सिर्फ हल्के रंग की लगा सकती हैं। यहां पर महिलाओं को बाल कलर करने की इजाजत भी नहीं है, क्योंकि बालों को कलर करना सरकार का विरोध माना जाता है। महिलाएं केवल हल्के कलर ही बालों में करवा सकती हैं और तो और बालों को खुला भी नहीं छोड़ सकती हैं। यहां बालों को हमेशा बांध कर ही रखना पड़ता है। नॉर्थ कोरिया में चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट जैसी ज्वेलरी पहनने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button