होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

सतना: किराए के विवाद में बस कंडक्टर ने अग्निवीर जवान को पीटा यात्री ने मोबाइल में कैद की घटना वीडियो वायरल होने के बाद मझगवां थाने में केस दर्ज

सतना/मझगवां : सतना जिले में यात्री बसों के स्टाफ की मनमानी और गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। ड्यूटी ज्वाइन ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

सतना/मझगवां : सतना जिले में यात्री बसों के स्टाफ की मनमानी और गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है। ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे एक नवचयनित अग्निवीर जवान के साथ बस के किराए को लेकर हुए मामूली विवाद में कंडक्टर ने मारपीट कर दी। बस में सवार एक जागरूक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित जवान की शिकायत पर मझगवां थाना पुलिस ने आरोपी कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Satna Bus Conductor Assaults Agniveer Over Fare Dispute | Video Controversy
ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे जवान, किराए को लेकर हुई कहासुनी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरौंधा थाना अंतर्गत ग्राम शाहपुर निवासी सुमित कुमार गुप्ता का चयन हाल ही में भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के तहत हुआ है। शनिवार शाम वे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए यात्री बस से सतना आ रहे थे। रास्ते में बस के किराए को लेकर उनकी बस कंडक्टर दीपक शर्मा से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कंडक्टर ने अभद्रता करते हुए अग्निवीर जवान सुमित के साथ मारपीट शुरू कर दी।
वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस; दोनों पक्षों ने दिए आवेदन
मारपीट की इस घटना को बस में मौजूद एक अन्य यात्री ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और रात में इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया। पीड़ित अग्निवीर सुमित की शिकायत पर मझगवां थाना पुलिस ने कंडक्टर दीपक शर्मा के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, बस कंडक्टर की ओर से भी थाने में शिकायत पत्र दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram