होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

कटनी में BJP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात, परिजनों ने किया चक्काजाम

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर नगर में मंगलवार को कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए नकाबपोश बदमाशों ने एक ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Katni-bjp-leader-murder

Katni News :मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कैमोर नगर में मंगलवार को कानून-व्यवस्था को धता बताते हुए नकाबपोश बदमाशों ने एक भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार हमलावरों ने सीने पर गोली मारी और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कैमोर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई है।

Katni-bjp-leader-murder

बाजार जा रहे थे, तभी मार दी गोली

जानकारी के अनुसार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष नीलेश रजक अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। तभी बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोका और सीने पर गोली दाग दी है। गोली लगते ही नीलेश लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े है।घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने घायल भाजपा नेता को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दोनों हमलावर बाइक से आकर नीलेश को गोली मारते स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर हंगामा

हत्या के बाद भाजपा नेता के परिजनों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया और कैमोर अस्पताल के बाहर चक्काजाम कर दिया। वे हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

मौके पर मौजूद पुलिस बल

मौके पर पहुंचे एसडीओपी वीरेंद्र बारवे और अन्य भारी मात्रा में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी परिजनों को समझाइश देने में जुटे हैं। एसडीओपी ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें