होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

राज्य में बड़ा फेरबदल! IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले SP, देखें पूरी लिस्ट

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से जारी आदेश के तहत राज्य के संवेदनशील जिलों में प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

कांकेर में हालिया हिंसा की घटनाओं के बाद 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी इंदिरा कल्याण ऐलेसेला को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल उत्तरी रेंज, सरगुजा का प्रभार दिया गया है। इससे पहले वे कांकेर जिले की पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थीं।

PunjabKesari

वहीं 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक कुमार रखेचा को कांकेर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व गरियाबंद जिले में एसपी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

इसी क्रम में वेदव्रत सिरमौर को गरियाबंद जिले की पुलिस कमान सौंपी गई है। वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, रायपुर में महाप्रबंधक के पद पर प्रतिनियुक्ति पर थे। गृह विभाग ने उनकी सेवाएं पर्यटन विभाग से वापस लेते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक, गरियाबंद के पद पर पदस्थ किया है।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram