Ott Viewership Report: ओटीटी पर कई जबरदस्त सीरीज का सैलाब आया हुआ है. फैंस ने अपनी इन फेवरेट सीरीज का लंबा इंतजार किया. यहां जानिए व्यूअरशिप के मामले में किसका नाम रहा आगे.

पिछले हफ्ते कई नई सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुई थी. लेकिन मनोज बाजपेयी ने अपने दमदार परफॉर्मेंस से सभी की निगाहें अपनी ओर मोड़ ली. 17 से लेकर 23 नवंबर तक कैसा रहा बाकी सीरीज का हाल. यहां जानिए पूरी डिटेल्स.
ओटीटी पर कौन सी सीरीज बनी नंबर 1
1. द फैमिली मैन सीजन 3
मनोज बाजपेयी ने एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रोल में वापसी की है. फैंस ने इस सीरीज का 4 सालों का लंबा इंतजार किया था. फाइनली इसने 21 नवंबर को ओटीटी पर दस्तक दे ही दी. प्राइम वीडियो पर अपनी एंट्री के साथ ही मनोज बाजपेयी ने पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली. ऑरमैक्स मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार ओटीटी पर सीरीज को 6.2 मिलियन व्यूज मिले हैं.

2. दिल्ली क्राइम सीजन 3
शेफाली शाह की इस थ्रिलर सीरीज ने दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. पुराने स्टारकास्ट के साथ नए किरदारों को भी दर्शकों ने खुले दिल से अपनाया और इस सीरीज को उतना ही प्यार दिया. ह्यूमन ट्रैफिकिंग के मुद्दे पर बेस्ड ये सीरीज 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और ऑरमैक्स मीडिया के अनुसार बीते हफ्ते इसे 4 मिलियन व्यूज मिले.

3. महारानी सीजन 4
एक साल बाद हुमा कुरैशी की पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज सोनी लिव पर रिलीज हुई. 7 नवंबर को रानी भारती के रोल में हुमा कुरैशी ने ओटीटी पर वापसी की. बिहार के राजनीति पर आधारित ये सीरीज ने टॉप 5 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है. ऑरमैक्स मीडिया के मुताबिक बीते हफ्ते सीरीज को 2.3 मिलियन लोगों ने देखा.

4. को–एड
वेदांत सिंहा की ये सीरीज भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. गिरीश जोटवानी ने इसकी कहानी लिखी है और साकिब ने इसका निर्देशन किया है. एम एक्स प्लेयर पर इस सीरीज को 1.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.

5. महाभारत : एक धर्मयुद्ध
जिओ हॉटस्टार की ये सीरीज लंबे समय से टॉप 5 की लिस्ट में बनी हुई है. Ai जनरेटेड इस सीरीज को लोगों की खूब सराहना मिल रहा है और इसके स्पेशल इफेक्ट्स की भी बहुत चर्चा हो रही है. ऑरमैक्स मीडिया के रिपोर्ट के अनुसार बीते हफ्ते सीरीज को 1.6 मिलियन व्यूज मिले.








