एकेएस के फैकल्टी डॉ. कमलेश सोनी का काशी हिंदू विश्वविद्यालय में व्याख्यान,जीन विनियमन के बारे में दी जानकारी

सतना।। एकेएस के बायोटेक फैकल्टी डॉ. कमलेश सोनी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में व्याख्यान दिया।उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्याल के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एकेएस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। जैवप्रौद्योगिक विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.कमलेश कुमार सोनी का व्याख्यान सराहनीय रहा उन्होंने जीन विनियमन के बारे में अपनी प्रस्तुति की जिसमे उन्होंने इस बारे में बात की कि विशेष चरणों में प्रतिलेखन कारकों द्वारा जीन अभिव्यक्ति को कैसे नियंत्रित किया जाता है।
उन्होंने अपने शोध में महत्वपूर्ण नियामक तत्वों का भी पता लगाया जो इस विनियमन के लिए महत्वपूर्ण थे। ऐसे व्याख्यान वनस्पति रिसर्च कोलैबोरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इस उपलब्धि पर विश्विद्यालय परिवार ने डॉ कमलेश सोनी को बधाई दी है। डॉ. कमलेश सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया है।