होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Maihar में अजब चोर: लग्जरी कार से आए, पहले बकरी को खिलाया खाना, फिर गाड़ी में डालकर हुए फरार; CCTV में कैद

Maihar News : मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान कर देने वाली चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोर ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Maihar news

Maihar News : मध्य प्रदेश के मैहर जिले से एक हैरान कर देने वाली चोरी का मामला सामने आया है, जहां चोर बकरी चुराने के लिए किसी पुरानी जीप या बाइक से नहीं, बल्कि एक लग्जरी कार से पहुंचे। चोरों ने पहले बकरी को खाना खिलाकर उसे बहलाया-फुसलाया और फिर उसे कार में बैठाकर रफूचक्कर हो गए। बकरी चोरी की यह हाईटेक वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Maihar news

यह अनोखी चोरी मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के रामनगर रोड पर हुई। पीड़ित बकरी मालिक शंकर चिकवा ने अमरपाटन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपनी बकरियों को चराने ले जा रहे थे, तभी उनकी एक बकरी झुंड से बिछड़ गई।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

काफी देर तक जब बकरी वापस नहीं लौटी तो शंकर ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एक फुटेज में जो दिखा, उसे देखकर सब हैरान रह गए। फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि सड़क किनारे एक लग्जरी कार आकर रुकती है। कार से उतरे लोग पहले बकरी को कुछ खाने को देकर उसे पुचकारते हैं और जब बकरी उनके झांसे में आ जाती है, तो वे उसे उठाकर कार की डिक्की या पिछली सीट पर डालकर तेजी से फरार हो जाते हैं।

MP-20 नंबर की कार की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज में दिख रही कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-20 सीरीज का है। पुलिस कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।इलाके में बकरी चोरी की घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन किसी लग्जरी कार से बकरी चुराने का यह पहला मामला है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें