होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

गुना: सरकारी स्कूल में 5वीं की छात्राओं को पिलाया मूत्र; रोती हुई बच्चियों से बोले प्राचार्य- ‘मुंह खराब हुआ तो 10 वाली चॉकलेट खा लो’, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

गुना | मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

गुना | मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाली बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां कक्षा 5वीं में पढ़ने वाली मासूम छात्राओं की पानी की बोतल में कक्षा के ही एक शरारती छात्र ने पेशाब मिला दिया। जब पीड़ित बच्चियां इसकी शिकायत लेकर प्राचार्य (प्रिंसिपल) के पास पहुंचीं, तो उन्होंने ढांढस बंधाने के बजाय संवेदनहीनता की हदें पार करते हुए कह दिया— “मुंह खराब हो गया है तो 10-10 रुपये वाली चॉकलेट खा लो।”

मुख्य बातें:

  • आंगनवाड़ी रंगोली बनाने गई थीं छात्राएं: घटना के वक्त पीड़ित छात्राएं पास ही स्थित आंगनवाड़ी में रंगोली बनाने गई थीं। इसी दौरान कक्षा के छात्र ने उनके बैग से पानी की बोतल निकालकर उसमें पेशाब भर दिया।
  • प्राचार्य का अमानवीय रवैया: शिकायत लेकर पहुंचीं रोती-बिलखती मासूमों से प्राचार्य ने कहा कि 10-10 वाली चॉकलेट खा लो।
  • आक्रोशित परिजनों ने लगाया ताला: घटना और प्राचार्य के गैर-जिम्मेदाराना रवैये की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जोरदार हंगामा किया और स्कूल में ताला जड़ दिया।
  • कलेक्टर व एसडीएम का एक्शन: घटना की गंभीरता को देखते हुए गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर एसडीएम मंजूषा खत्री ने बीईओ को दो दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्रशासनिक अमला मौके पर, छात्र के परिजनों को किया गया तलब

मामले के तूल पकड़ते ही एसडीएम आरोन के निर्देश पर तहसीलदार कृष्णकांत चौबे और बीईओ मौके पर पहुंचे। सरपंच के साथ पीड़ित बच्ची और गवाह बच्ची को एसडीएम के समक्ष लाया गया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने स्पष्ट किया कि आरोपी छात्र के अभिभावकों और छात्र को बुलाया जा रहा है तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram