मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज
Satna : मजदूर का हाथ मशीन में फंसा,कारखाने में पोंगड़े बनाते वक्त हुआ हादसा, मजदूर की हालत गंभीर

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में संचालित कारखाने में 8 दिसंबर गुरुवार शाम हादसा हो गया। जिसमें एक मजदूर बाल-बाल बच गया। फिलहाल मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि गुरुवार शाम मजदूर का हाथ मशीन में फस गया। जिसकी वजह से वह बुरी तरह घायल हो गया। मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कोलगवां थाना अंतर्गत डेलौरा स्थित चिप्स और पोंगड़े बनाने के एक कारखाने में गुरुवार की

शाम हुए हादसे में काम करने वाला संजय गौतम निवासी खेरवा टोला घायल हो गया। उसका हाथ मशीन में फंस कर बुरी तरह जख्मी हो गया। यह कारखाना दिनेश पंजवानी का है। घायल संजय यहां पिछले डेढ़ साल से काम कर रहा था। गुरुवार को कारखाने में पोंगड़े बनाने का काम चल रहा था। संजय कटिंग मशीन पर ड्यूटी कर रहा था। दुर्घटनावश उसका हाथ मशीन में चला गया। पूरी स्पीड से घूम रही मशीन ने उसके बाएं हाथ को अपनी चपेट में ले लिया। अन्य मजदूरों ने आनन फानन में मशीन बंद कर संजय का हाथ बाहर निकाला और उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना कोलगवां थाना पुलिस को भी दी गई है। बताया जाता है कि कारखाने में मजदूरों की सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान नही दिया जाता है।