मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna:कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सतना शहर के वार्डों की साफ-सफाई और जन सुविधाओं का किया निरीक्षण

सतना ।।कलेक्टर अनुराग वर्मा शनिवार की सुबह सतना नगर की साफ-सफाई और जन सुविधाओं का निरीक्षण करने भ्रमण पर निकले। इस दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने सतना शहर के राजेन्द्र नगर, महुआ बस्ती, टपरिया बस्ती, कृष्ण नगर, स्टेशन रोड, बजरहा टोला सहित अन्य वार्डों के रिहायशी इलाकों की गलियों का भ्रमण कर नगर पालिक निगम सतना द्वारा आम जन को दी जा रही सुविधाओं और प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही सफाई

व्यवस्थाओं को दुरस्त करने एवं निगम के सफाई कर्मचारियों को वार्डो में नियमित सफाई करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने वार्डवासियों से चर्चा करते हुये वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कई जगह कचरा फैले रहने पर निगम के अधिकारियों को कचरा उठवाने के निर्देश दिये। इस मौके पर आयुक्त नगर निगम राजेश शाही और नगर निगम के अधिकारी भी साथ रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button