सीधी, मध्य प्रदेश। सीधी जिले की लोकप्रिय यूट्यूबर लीला साहू ने अपने खेत से एक मार्मिक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने खराब हुई धान की फसल हाथ में लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से तत्काल मदद की गुहार लगाई है।
बेमौसम मार से फसल बर्बाद:
लीला साहू ने वीडियो में बताया कि बेमौसम वर्षा और तेज हवा के कारण उनके खेत की धान की बालियां पूरी तरह से जमीन पर गिर गई हैं।
लीला साहू का दर्द: “फसल अब न तो खाने लायक बची है, और न ही बाजार में बेचने योग्य रह गई है।”
उन्होंने शिवराज मामा (शिवराज सिंह चौहान) को किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील बताते हुए यह अपील की है कि इस मुश्किल घड़ी में वे अपने किसान भाइयों और बहनों के साथ खड़े हों।
वीडियो हो रहा तेजी से वायरल:
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लीला साहू का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने किसानों की बदहाली को उजागर किया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द फसल सर्वे करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
<
View this post on Instagram
h2>
कच्ची सड़क को लेकर भी आई थीं चर्चा में:
लीला साहू इससे पहले भी सामाजिक मुद्दों को उठाने के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
- वे अपने गांव खड्डी खुर्द की कच्ची सड़क की खराब हालत को लेकर चर्चा में आई थीं।
- उन्होंने गर्भवती महिलाओं के साथ गीत गाकर एक वीडियो बनाया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सड़क बनवाने की अपील की थी।
- तब सीधी सीट से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने उन्हें एयरलिफ्ट कराने की बात कही थी









