मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में मैहर सिविल अस्पताल को मिला द्वितीय स्थान
भोपाल।।सतना जिले के मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी ,सिविल सर्जन,साथ जिले की प्रसिद्ध महिला चिकित्सा विशेषज्ञ डा.अवधिया एवम जिला कार्यक्रम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन इकाई सतना डा.निर्मला पांडेय के द्वारा मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने के लिए ,स्वास्थ्य मंत्री ,प्रमुख सचिव स्वास्थ्य,मिशन संचालक के द्वारा मैहर सिविल अस्पताल को मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान दिया गया जबकि
प्रथम स्थान उज्जैन जिला अस्पताल को दिया गया मैहर सिविल अस्पताल की इस उपलब्धि पर विधायक नारायण त्रिपाठी सिविल अस्पताल पहुंचकर मातृत्व विभाग में अपनी सेवाएं देने वाली डॉक्टर एस बी अवधिया डॉक्टर सीमांका गर्ग ओमना अब्रहम मीना पटेल अब्दुल साहिद राजकुमारी पटेल पूजा शुक्ला को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।