UP Panchayat Election 2026 : क्या अप्रैल 2026 में होंगे पंचायत चुनाव? सरकार की चुप्पी के पीछे छुपा है बड़ा संकेत

UP Panchayat Election 2026 : क्या अप्रैल 2026 में होंगे पंचायत चुनाव? सरकार की चुप्पी के पीछे छुपा है बड़ा संकेत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2026 से पहले सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब 504 ग्राम पंचायतें घटा दी गई हैं। पहले जहां पंचायतों की संख्या 58,199 थी वहीं अब यह संख्या घटकर 57,695 हो गई है। पंचायती राज विभाग ने इस बदलाव का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

 आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना भी जारी

पंचायती राज विभाग ने ग्राम पंचायतों के आंशिक पुनर्गठन की अधिसूचना भी जारी की है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि अब ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई और बदलाव नहीं होगा। साथ ही अगले साल 826 ब्लॉक प्रमुख और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव कराए जाएंगे। इससे पहले ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

UP Panchayat Election 2026 : क्या अप्रैल 2026 में होंगे पंचायत चुनाव? सरकार की चुप्पी के पीछे छुपा है बड़ा संकेत

 अप्रैल 2026 में हो सकते हैं चुनाव

सूत्रों के अनुसार, पंचायत चुनावों की वोटिंग अप्रैल 2026 में कराई जा सकती है। यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 के सेमीफाइनल माने जा रहे हैं। इसलिए सभी राजनीतिक दल इसे लेकर गंभीर हैं। इसकी रणनीति अभी से तैयार की जा रही है।

ओपी राजभर की सीधी चुनाव की मांग

पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर ने दावा किया था कि उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पैसे और बाहुबल के सहारे जीतने की राजनीति खत्म होगी। हालांकि इसके लिए संसद में नया कानून पारित करना होगा।

राजनीतिक दलों की अपनी-अपनी चाल

राजनीतिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो एनडीए में शामिल सभी दल पंचायत चुनाव अलग-अलग लड़ने का मन बना चुके हैं। लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में बीजेपी के साथ रहेंगे। उधर, इंडिया गठबंधन में भी सपा और कांग्रेस के एकसाथ न लड़ने की बात सामने आ रही है। ऐसे में चुनावी समीकरण रोचक हो गए हैं।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें