India-China: चीन की नई हरकत पर भारत का ऐलान – सीमा नहीं बदलती झूठे नामों से

India-China: चीन की नई हरकत पर भारत का ऐलान – सीमा नहीं बदलती झूठे नामों से

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

India-China: चीन एक बार फिर अपनी पुरानी आदत पर लौट आया है और उसने भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के कई स्थानों के नाम बदलने की एक और कोशिश की है। यह कोई पहली बार नहीं है जब चीन ने ऐसा कदम उठाया हो। इससे पहले भी वह अरुणाचल प्रदेश को अपने नक्शे में दिखाकर भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाता रहा है। इस बार भी उसने कई जगहों के नाम बदलकर उन्हें कथित रूप से “दक्षिण तिब्बत” का हिस्सा बताया है। लेकिन भारत सरकार ने इस कदम को सख्ती से खारिज कर दिया है।

विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने चीन को करारा जवाब देते हुए कहा कि भारत अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने के चीन के इन प्रयासों को पूरी तरह से खारिज करता है। उन्होंने कहा कि यह भारत का स्पष्ट और पुराना रुख है कि इस तरह के प्रयास नाकाम रहेंगे क्योंकि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था है और हमेशा रहेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि नाम बदलने से सच्चाई नहीं बदलती और चीन की यह चालें सिर्फ भ्रम फैलाने की कोशिश हैं।

यह कोई नई बात नहीं है कि चीन अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नाम बदलने की कोशिश करता है। साल 2024 में भी चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों के नए नाम जारी किए थे जिन्हें भारत ने उसी समय सिरे से खारिज कर दिया था। चीन लगातार यह दावा करता रहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा है जिसे वह “दक्षिण तिब्बत” कहता है जबकि भारत ने हमेशा इसे एकतरफा और अवैध बताया है। भारत की संसद और संविधान में अरुणाचल प्रदेश को भारत का पूर्ण राज्य माना गया है और यहां भारत की प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह लागू है।

सीमा विवाद और भू-राजनीतिक तनाव

अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत और चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। इस क्षेत्र की सीमा चीन के तिब्बत क्षेत्र से मिलती है और कई बार दोनों देशों के बीच तनाव की वजह बन चुकी है। भारत ने हमेशा यह साफ किया है कि वह अपनी क्षेत्रीय अखंडता से कोई समझौता नहीं करेगा। चीन द्वारा बार-बार नाम बदलना और नक्शे में बदलाव लाना उसकी रणनीति का हिस्सा है लेकिन इससे भारत की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता। विदेश मंत्रालय का यह ताजा बयान भी इस बात की पुष्टि करता है कि भारत चीन की किसी भी चाल का सख्ती से जवाब देगा।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें