Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मंगलवार को वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। इस दौरान दोनों काफी भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का शर्मा की आंखें भर आईं और वह अपने आंसू रोक नहीं पाईं। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रेमानंद महाराज ने विराट से पूछा कि क्या वह खुश हैं तो विराट ने जवाब दिया “मैं ठीक हूं”। इसके बाद माहौल और भी भावुक हो गया।
विराट के संन्यास के बाद दिखा अनुष्का का दर्द
विराट कोहली ने मंगलवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। इस बड़ी घोषणा के बाद वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आश्रम पहुंचे। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर अनुष्का पर गहरा पड़ा है। जब प्रेमानंद महाराज भगवान की कृपा और आंतरिक शांति के बारे में समझा रहे थे तो अनुष्का खुद को रोक नहीं पाईं और रोने लगीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह कितनी भावुक हो गईं।
प्रेमानंद महाराज की बातों से हुआ गहरा असर
प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान की कृपा केवल धन प्राप्त करने में नहीं होती बल्कि जब व्यक्ति का अंदरूनी चिंतन बदलता है तब असली कृपा मानी जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम जपते रहो और किसी बात की चिंता मत करो। उनकी इन बातों को सुनते हुए विराट और अनुष्का दोनों ही ध्यान से बैठे रहे और भावुक हो गए। अनुष्का के चेहरे पर भावनाओं की गहराई साफ नजर आ रही थी।
अनुष्का का लुक रहा सादा और शांत
इस दौरान अनुष्का शर्मा बिना मेकअप के ब्लैक एंड व्हाइट सूट में नजर आईं। वहीं विराट कोहली भी सिंपल शर्ट और पैंट में दिखे। दोनों का पहनावा और भावनात्मक स्थिति बता रही थी कि वे एक निजी और गहरे अनुभव से गुजर रहे हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। उनकी एक बेटी वामिका और हाल ही में जन्मा बेटा अकी है। अनुष्का साल 2018 की फिल्म ‘ज़ीरो’ के बाद से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। उन्हें ‘चकदा एक्सप्रेस‘ में वापसी करनी थी लेकिन खबरें हैं कि वह फिल्म भी फिलहाल रोक दी गई है।
