होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

UP Police Bharti :दारोगा के 4,534 पदों एवं कम्प्यूटर आपरेटर में पर इतने पोस्ट पर भर्ती , 11 सितंबर तक बढ़ सकती है संख्या

UP Police Job :यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए अब तक छह लाख से अधिक आवेदन ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Up police job

UP Police Job :यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4,534 पदों पर भर्ती के लिए अब तक छह लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को उम्मीद है कि आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर तक यह संख्या 20 लाख से पार जा सकती है। दारोगा भर्ती की लिखित परीक्षा आयोजित करने में लगभग तीन माह का समय लगेगा। इससे पहले अगले माह पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए भर्ती परीक्षा कराए जाने की तैयारी चल रही है।

Up police job

भर्ती बोर्ड ने इस बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था लागू की है। अब तक नौ लाख से अधिक उम्मीदवार ओटीआर करा चुके हैं। कई अभ्यर्थियों ने पंजीकरण में दर्ज विवरण में सुधार की मांग की थी, जिस पर बोर्ड ने उन्हें एक बार संशोधन का अवसर उपलब्ध कराया है। यह सुविधा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दी गई है।

इन पदों के लिए भर्ती

अधिकारियों के अनुसार दारोगा भर्ती में अंतिम सप्ताह के दौरान आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा के बाद नवंबर में पुलिस के लिपिक संवर्ग की भर्ती परीक्षा आयोजित किए जाने की योजना है।

कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 930 पदों पर भर्ती होगी, वहीं उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 921 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें