होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

Satna News :कुआँ में पूजा करने पहुँची महिला ने झांक कर देखा तो रह गयी सन्न,चार दिन से लापता युवक का कुएं में ही मिला शव

Satna News Today: शहर के धवारी गली नंबर 4 में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से 20 वर्षीय युवक राज ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

चार दिन से लापता युवक का कुएं से मिला शव, हत्या की आशंका

Satna News Today: शहर के धवारी गली नंबर 4 में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई, जब एक कुएं से 20 वर्षीय युवक राज रैकवार का शव बरामद हुआ। राज बीते चार दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

चार दिन से लापता युवक का कुएं से मिला शव, हत्या की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, राज रैकवार 22 अगस्त की शाम काम से लौटते समय अचानक गायब हो गया था। घर न पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 23 अगस्त को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

रविवार को राज की चप्पल कुएं के पास मिली थी, जिससे शक और गहरा गया। सोमवार सुबह एक महिला पूजा के लिए पानी भरने कुएं पर गई तो उसे तेज बदबू महसूस हुई। झांककर देखने पर कुएं में शव नजर आया। तुरंत पुलिस को खबर दी गई।

इसे भी पढ़े – चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला यात्रियों ने कराई सुरक्षित डिलीवरी, सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस बनी जननी एक्सप्रेस

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान राज रैकवार के रूप में हुई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें