होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

“हम अंग्रेजों के ज़माने के जेलर” अभिनेता असरानी के निधन पर शोक, CM साय और अक्षय कुमार हुए भावुक

  यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को: महिला आरक्षण पर कांग्रेस के खिलाफ 'निंदा प्रस्ताव' लाएगी साय ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

 

रायपुर/मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज हास्य अभिनेता और निर्देशक गोवर्धन असरानी के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सुपरस्टार अक्षय कुमार समेत पूरे भारतीय सिनेमा जगत ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 84 वर्षीय असरानी का निधन सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में हुआ था।

CM साय ने दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने असरानी के निधन को हिंदी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उन्होंने अपने शोक संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा:

“प्रख्यात अभिनेता आसरानी जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। भारतीय सिनेमा जगत में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने अपने अद्वितीय अभिनय कौशल और हास्य प्रतिभा के माध्यम से करोड़ों दर्शकों के दिलों में विशेष स्थान बनाया।”

सीएम साय ने ‘शोले,’ ‘चुपके चुपके,’ ‘बावर्ची,’ और ‘छोटी सी बात’ जैसी फिल्मों में असरानी द्वारा निभाए गए यादगार किरदारों को याद किया और कहा कि उनकी कला सिनेमा प्रेमियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगी। असरानी का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रुज स्थित शास्त्री नगर श्मशानभूमि में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक किया गया।

 

अक्षय कुमार हुए निशब्द

 

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर X (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने असरानी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि वह इस खबर से निशब्द हैं।

अक्षय कुमार ने कहा कि:

“एक हफ्ते पहले ही फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। बहुत प्यारे इंसान थे। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी। हेरा फेरी से लेकर भागम भाग, दे दना दन, वेलकम और हमारी अपकमिंग फिल्में जैसे भूत बंगला और हैवान… इन सभी प्रोजेक्ट में काम करते हुए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा था।”

अक्षय ने आगे कहा कि उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है और असरानी सर ने हमें हंसी के लाखों कारण दिए, जिसके लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

असरानी ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हास्य और सहायक भूमिकाओं के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।

 

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram