मध्यप्रदेशविंध्यसतना

सम्पूर्ण विंध्य में मना विंध्य स्थापना दिवस,मैहर घंटाघर में 11000 दीपोत्सव के साथ मना उत्सव


सतना।।मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के आवाहन पर आज विंध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर सम्पूर्ण विंध्य में सुन्दरकाण्ड के पाठ के साथ घर घर दीप जला विंध्य उत्सव मनाया गया। मैहर घंटाघर स्थित 11000 दीपों का प्रज्वलन कर ,आल्हा पाठ,काव्यपाठ कर भव्य आयोजन कर विंध्य उत्सव मनाया गया इस दौरान लोगो मे खासा उत्साह देखा गया। आयोजित आयोजन के दौरान

विधायक मैहर ने विध्यवासियो को संबोधित कर कहा विंध्य का पुनर्निर्माण हमारी प्राथमिकता इसके निर्माण में जो भी आहुति हमे देनी पड़ेगी हम तैयार है लेकिन विंध्य प्रदेश का पुनर्निर्माण कर के ही दम लेंगे। उन्होंने सरकारों को चेताते हुए कहा कि 2023 तक विंध्य का निर्माण करा दे अन्यथा तीसरे मोर्चे के गठन कर विंध्य की तीस सीटो में चुनाव लड़कर तीसों सीट जीतकर भोपाल में विंध्य की सरकार बनाएंगे। विधायक त्रिपाठी ने विंध्य प्रदेश को काल्पनिक बताने वालों को एकबार फिर करारा जबाब देते हुए कहा कि जो विंध्य को काल्पनिक बता रहे है वे आने वाले समय मे स्वयं काल्पनिक बन जायेंगे। ये राम की धरती है माई शारदा की पावन धरा है इस धरती में लिया गया कोई संकल्प आज तक अधूरा नही रहा इसलिए विंध्य का पुनर्निर्माण हर हाल में होगा। ये वह धरती है जहाँ श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम बने यहां महाकवि तुलसीदास जी ने रामचरित मानष की रचना की। यह भगवान श्री राम की तपोस्थली है यह वह स्थान है जो पूर्ण रूप से निर्विवादित है इसलिए इसका सम्पूर्ण विकाश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी विंध्य वासियो से अपील है कि अगर 2023 तक हमारे विंध्य का निर्माण नही होता तो विंध्य की तीसों सीटों से हमे जिताकर प्रदेश में विंध्य की सरकार बनाये हम विंध्य का निर्माण कराएंगे। आयोजित कार्यक्रम में विधायक मैहर के साथ पूर्व जनपद अध्यक्ष सुरेश तिवारी,दिलीप त्रिपाठी,कैलाश शर्मा गुड्डू चौरसिया,विनोद चौरसिया,ओमप्रकाश चौरसिया लालू भैया,वंश गोपाल परौहा, सुधीर राय,दीपक अग्रवाल,कैलाश कछवाह,संतोष त्रिपाठी सहित क्षेत्र के गणमान्य सैकड़ो की संख्या में आमजन व व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button