होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

जिन दवा दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं वह दवा दुकान होगी बन्द,” जिला अस्पताल में मैली चादरें देख भड़के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल

Satna. News :मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को सतना जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Satna. News :मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शुक्रवार को सतना जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्हें वार्डों में बिस्तरों पर मैली चादरें मिलीं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। इसके साथ ही, उन्होंने ड्रग कंट्रोलर को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले की जिन दवा दुकानों में फार्मासिस्ट नहीं हैं, उन्हें तत्काल बंद किया जाए।शुक्रवार को सतना पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने जिले भर की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

गलत दवा से जीवन संकट में न पड़े

स्वास्थ्य मंत्री ने दवा दुकानों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, “दवा दुकानें लोगों का जीवन बचाने के लिए होती हैं। गलत दवा से उनका जीवन संकट में पड़ जाए, यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।” उन्होंने सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को जिले भर में ऐसी दुकानों की सघन जांच करने और बिना फार्मासिस्ट वाली दुकानों को बंद करने का कड़ा निर्देश दिया।

मैली चादरें देख भड़के डिप्टी सीएम

निरीक्षण के दौरान, राजेंद्र शुक्ल को वार्डों में कई बिस्तरों पर चादरें मैली मिलीं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसी भी संस्थान की पहचान उसकी साफ-सफाई से होती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जमीन पर बिछे गद्दों पर भी बेडशीट न देखकर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया।जब उन्हें बताया गया कि लॉन्ड्री का काम आउटसोर्स पर है, तो उन्होंने व्यवस्था को ठीक न बताते हुए इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी नजर रखने को कहा।

स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार के निर्देश

निरीक्षण के बाद हुई समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए लगातार प्रयास करने को कहा।

नया 150 बेडेड अस्पताल अक्टूबर 2026 तक होगा तैयार

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल परिसर में 32.54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 150 बिस्तरों के नए अस्पताल के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने एजेंसी को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 तक (तय समय-सीमा से दो माह पूर्व) पूरा किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि यदि रोगी के पास आयुष्मान कार्ड है, तो कलेक्टर और सीएमएचओ जिला स्तर से ही निर्णय लेकर एयर एंबुलेंस की सुविधा दे सकते हैं। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, मेयर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी हंसराज सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram