सतना। सतना–पन्ना रोड स्थित श्री साईं लोटस सिटी के पेप्टेक मॉल परिसर में शनिवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन और इंडियन बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कस्टमर मीट–2025 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सीए एसोसिएशन के पदाधिकारी, इंडियन बैंक के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

मीट के दौरान ग्राहकों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और बैंक अधिकारियों ने पेप्टेक ग्रुप के प्रोजेक्ट को बारीकी से समझा और उसका मूल्यांकन किया।सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष विराम जैन ने श्री साईं लोटस सिटी और पेप्टेक मॉल की सराहना करते हुए कहा कि यह विंध्य का पहला पूर्ण आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रोजेक्ट है, जिसका स्वच्छ और आकर्षक वातावरण लोगों को अपनी ओर खींचता है।
विंध्य में लोकप्रिय आवासीय परियोजनाओं में से एक
अधिकारियों और अतिथियों ने बताया कि श्री साईं लोटस सिटी विंध्य क्षेत्र की सबसे लोकप्रिय आवासीय परियोजनाओं में से एक है, जहाँ 2, 3 और 4 बीएचके के तैयार विला उपलब्ध हैं। ये विला अलग-अलग बजट में उपलब्ध होकर तुरंत शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं। पावर बैकअप, पर्याप्त पार्किंग, सुरक्षित वातावरण और परिवार–केंद्रित डिजाइन इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल हैं।पन्ना रोड (एनएच–75) पर स्थित होने से यहाँ की कनेक्टिविटी बेहतरीन है, जिससे यह प्रोजेक्ट सुविधा, आधुनिकता और आराम का परफेक्ट संयोजन प्रस्तुत करता है।
इसे भी पढ़े – ‘अब इनका नंबर है…’: इंद्रेश उपाध्याय की शादी में पहुंचे कुमार विश्वास ने धीरेंद्र शास्त्री की तरफ किया इशारा, वीडियो वायरल
नए सतना की बताया नई पहचान
कार्यक्रम में पेप्टेक ग्रुप के डायरेक्टर नीरज चौरसिया, सीए एसोसिएशन के पदाधिकारी, इंडियन बैंक से जुड़े अधिकारी तथा श्री साईं लोटस सिटी की टीम— वरिष्ठ मैनेजर ललित पटेरिया, सेल्स हेड अखिल सिंह, निधि चौरसिया, श्रेया सिंह, मांडवी मिश्रा, कशिश केशरवानी, आनंद कुरारिया, पुष्पेंद्र द्विवेदी सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
कस्टमर मीट में उपस्थित सभी लोगों ने पेप्टेक ग्रुप की इस आधुनिक परियोजना की खुले दिल से प्रशंसा की और इसे नए सतना की नई पहचान बताया।







