Satna news mp

  • MP News : उज्जैन में आतिशबाजी से मचा हड़कंप, इतने लोग हुए घायल

    MP News : महाकाल की नगरी उज्जैन जिले बड़ा हादसा होते-होते रह गया, दरअसल गुरुवार की वैंकुंठ चतुर्दशी की रात को उज्जैन में हरिहर मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष में सवारी निकाली गई थी, जहां प्रशासन की पाबंदी के बावजूद भी हिंगोट और पटाखे जलाए गए, जिसकी प्रभाव से आठ लोग झुलस गए, झुलसे हुए व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने हिंगोट जलाने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया, जिनमें से एक युवक के पास चाकू भी मिला।

    MP News : उज्जैन में आतिशबाजी से मचा हड़कंप, इतने लोग हुए घायल

    पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई, जहां रास्ते भर युवकों ने आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बावजूद कुछ युवकों ने हिंगोट जलाए। इस दौरान पटाखों से आठ लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल निखिल और गौरव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें~ दीवाली की रात सांप के काटने से मासूम भाई-बहन की मौत,जिंदगी भर परिवार नही भुला पायेगा ये दिन

    इस मामले में पुलिस ने श्याम सोनी (भागसीपुरा), आर्यन (सतीगेट), लक्की (इंदौरगेट), और रोहित (नेहरू नगर) को हिंगोट जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान रोहित के पास से चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

  • Satna :दीवाली की रात सांप के काटने से मासूम भाई-बहन की मौत,जिंदगी भर परिवार नही भुला पायेगा ये दिन

    सतना,मध्यप्रदेश।।मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां दीवाली की रात बिस्तर पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित भाई-बहन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान पहले बहन ने और फिर भाई की मौत हो गयी है। भाई-बहन की मौत से परिवार सहित इलाके में भी मातम सा पसर गया है। पुलिस ने शवों का पीएम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

    दरअसल, मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है। दिवाली मनाने के बाद उचेहरा थाना अंतर्गत बाबूपुर डोंगरी निवासी रामदुलारे दाहिया का बेटा वीर (14 साल) और बेटी पुष्पांजलि (6 साल) कमरे में सो रहे थे। रात के समय बिस्तर पर चढ़े सांप ने दोनों को काट लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    रोने की आवाज सुनकर कमरे में पहुँचे परिजन

    वही सांप के काटने पर दोनों की चीख पुकार सुनकर परिवार के सदस्य कमरे में पहुँचे तो उन्होंने बिस्तर पर सांप को देखा तो उन्हें एहसास हुआ कि वीर और पुष्पांजलि को सांप ने काट लिया है। सांप के काटने से दोनों की तबियत बिगड़ने लगी। परिजनों के द्वारा आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पुष्पांजलि की मौत हो गई।

    बहन के बाद भाई ने भी तोड़ा दम

    वही पहले बहन से दम तोड़ दिया उसके बाद वीर का इलाज अस्पताल में चल रहा था। लेकिन उसकी तबियत में सुधार नही हो रहा था। रविवार को इलाज के दौरान सर्पदंश से पीड़ित वीर ने भी दम तोड़ दिया। वही पुलिस ने पंचनामा व पीएम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

    शव पहुँचते ही मच गया कोहराम

    परिजन जब दोनों मासूम बच्चों के शव लेकर अपने गांव पहुंचे तो वहां चीख-पुकार मच गई। दोनों मासूम बच्चों को देखने के लिए ग्रामीणों और आसपास के अन्य गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, जिन लोगों ने भी दोनों मासूम बच्चों के शव देखे, वे अपने आंसू नहीं रोक पाए।

  • सपा जिला अध्यक्ष को बीजेपी कार्यकर्ता ने धोखे से बना दिया भाजपा का सदस्य, एफआईआर दर्ज

    सतना,मध्यप्रदेश।।मध्य प्रदेश के सतना जिले में बीजेपी के सदस्यता अभियान को लेकर धोखे से सदस्य बनाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास पांडेय ने आरोप लगाया है कि उन्हें धोखे से बीजेपी का सदस्य बना दिया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

    दरअसल, सतना जिले के सपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि देवेंद्र प्रताप सिंह ने मित्रता का लाभ उठाकर उनका फोन मांगा और फर्जी तरीके से उन्हें बीजेपी का सदस्य बना दिया। पांडेय ने बताया कि देवेंद्र प्रताप सिंह ने 1 नवंबर को फोन कर सर्किट हाउस बुलाया। उसने धोखे से मोबाइल लेकर बिना उनकी सहमति के भाजपा सदस्यता अभियान के लिए जारी किए गए फोन नंबर पर मिस्ड कॉल देकर सदस्य बना दिया। मैसेज आने पर मामले का खुलासा हुआ तो सपा समर्थकों में आक्रोश फैल गया।

    फर्जी तरीके से बना रहे सदस्य

    वहीं सपा नेताओं का आरोप है कि यह भाजपा के सदस्यता अभियान का असली चेहरा उजागर करता है। लोगों को उनकी मर्जी के बिना सदस्य बनाकर संख्या बढ़ाई जा रही है। इस घटना के बाद से समाजवादी पार्टी ने बीजेपी की सदस्यता अभियान पर सवाल खड़े किए हैं और इस फर्जीवाड़े के जांच की मांग की है।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदास पांडेय की शिकायत के आधार पर फर्जी तरीके से भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के आरोप पर भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 174 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

  • Satna :किराना दुकान में लगी भीषण आग, नुकसान का जायजा लेने पॅहुची टीम को मिला गैस सिलेंडर का जखीरा, टल गया बड़ा हादसा

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सोहावल में एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि किराना दुकान तक फैल गयी। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में किराना स्टोर का लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया है।

    दरअसल मध्यप्रदेश के सतना जिले में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल हो गया जब सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहावल उपराहटी गांव में अशोक गुप्ता नामक व्यक्ति के घर मे आग गयीं।आग इतनी भयंकर थी की धीरे धीरे किराना दुकान तक पहुच गयी। जिसके कारण दुकान में रखा सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।सूचना के बाद तीन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही तब जाकर आग पर काबू पाया गया है। घटना स्थल पर जांच करने पहुँचे अफसरों को अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडर का जखीरा भी बरामद हुआ है।

    अंदर का दृश्य देखकर चकित रह गए अधिकारी

    वही सुबह अधिकारियो का दल जब घटना से हुए नुकसान का जायज़ा लेने पहुँचा तो वहाँ का दृश्य देखकर चकित रह गया। अधिकारियो ने अशोक गुप्ता के घर पर अवैध रूप से भंडारित गैस सिलेंडरों का जखीरा बरामद किया है।

    जप्त किये 30 सिलेंडर

    वही घटना स्थल से अधिकारियो को मौके पर 30 गैस सिलेंडर भी मिले है।जिसमे से 9 खाली और 21 भरे पाए गए है।अधिकारियो ने सिलेंडर को जप्त कर पुष्पेंद्र गैस एजेंसी को सुपुर्द किया है।इस कार्यवाही में एस डी एम और जिला आपूर्ति अधिकारी एल आर जांगड़े, एसडीएम सिटी राहुल सिलोडिया ने टीम के साथ पहुंच कर जप्ती की कार्यवाही की।

    टल गया बड़ा हादसा

    आग इतने विकराल रूप में थी कि घर और दुकान दोनों में फैल गयी। दुकान में लगे लोहे के शटर भी लाल हो गए थे। गनीमत यह रही कि दुकान में रखे सिलेंडर में आग नही लगी नही तो बहुत ही भयावह घटना हो सकती थी।

  • दीवाली पर ब्राम्हण परिवार को नॉनवेज परोसे जाने पर भड़का बजरंग दल,डॉमिनोज के सामने किया प्रदर्शन

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना में एक ब्राम्हण परिवार के घर नॉनवेज पेपरानी गार्लिक ब्रेड दिए जाने का मामला गरमा गया है। दीपावली की रात हुई इस फूड डिलीवरी ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल का गुस्सा भड़का दिया है। बजरंगी आक्रोशित होकर डॉमिनोज रेस्टोरेंट में ताला बंदी करने पहुच गए ।हालांकि मौके पर पॅहुची पुलिस ने मामला शांत करवाया है।

    दरअसल सतना में डोमिनोज द्वारा शाकाहारी की जगह मांसाहारी परोसे जाने को लेकर मामला शांत नही हुआ है। वही जब इसकी जानकारी बजरंग दल को लगी तो सतना में विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम पन्ना नाका स्थित डॉमिनोज रेस्टोरेंट के सामने जमकर प्रदर्शन किया। बजरंगी वहां ताला बंद करने पहुंचे थे। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लिहाजा बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। हालॉकि पुलिस ने तालाबंदी की स्थिति को समझाइस देकर टाल दिया है।

    क्या था पूरा मामला

    गौरतलब हो की सतना निवासी नैंसी तिवारी ने दीपावली की रात डॉमिनोज पन्ना नाका स्थित ब्रांच से पनीर टिक्का गार्लिक ब्रेड का ऑर्डर किया था लेकिन उसकी जगह नॉनवेज पेपरानी गार्डिक ब्रेड डिलीवर हुआ था।जिसको लेकर सतना निवासी नैंसी तिवारी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन में भी दर्ज करवाई थी।

    डॉमिनोज पर ताला जड़ने पॅहुचे थे बजरंगी

    वही जब यह जानकारी आज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को मिली तो वे भड़क गए। मीट परोसने से बजरंगियों में रोष फैल गया और उन्होंने पन्ना नाका स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट पर ताला लगाने का ऐलान कर दिया। वे शनिवार शाम पन्ना नाका पर एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे। हालांकि पुलिस ने तालाबंदी की स्थिति को टाल दिया।

    कार्यवाही का दिया आश्वाशन

    वही इसी दौरान फूड सेफ्टी टीम भी पहुंची और उसने रेस्टोरेंट में जांच कर सैंपल कलेक्ट किए। प्रदर्शनकारी तब माने जब उन्हें यह आश्वस्त किया गया कि जांच कराकर तीन दिन में कार्रवाई की जाएगी।

  • 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट कॉलेज, सीएम ने सतना वासियो को दी बड़ी सौगात

    सतना,मध्यप्रदेश।।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 35वीं विद्या भारती खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कहा कि हमारे देश में खेलों की अनूठी परंपरा रही है। शतरंज, कुश्ती, तीरंदाजी और घुड़सवारी जैसे खेल यहां सदियों से खेले जाते रहे हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश और देश एक अलग दौर से गुजर रहा है।

    पढ़ाई के साथ साथ खेलो को महत्व

    सीएम ने आंगे बताया कि अब पढाई के साथ-साथ खेलों को भी पूरा महत्व दिया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के खिलाडियों ने विश्व स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा दिखाकर पदक जीते हैं। पेरिस ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने मध्यप्रदेश के भी खिलाडी विवेक सागर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    दरअसल सतना में 15 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉलेज और 7 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। यह घोषणा रविवार को सतना दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। उन्होंने यह घोषणा सतना में विद्या भारती के अखिल भारतीय खेल महोत्सव 2024 के समापन समारोह के अवसर पर की है।

    MP में लगातार खेलो को बढ़ावा देने के लिए प्रयास जारी

    मुख्यमंत्री ने बताया कि खेलों से हम सब में प्रतिस्पर्धा की भावना, साहस और धैर्य का संचार होता है। मध्यप्रदेश में खेलों को बढावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश ने 15 पदक जीते, यूथ गेम तथा वाटर स्पोर्ट्स में प्रदेश को चौथा स्थान मिला।

    15 करोड़ की लागत से बनेगा स्पोर्ट कॉलेज

    खेलों को बढावा देने के लिए सतना में 15 करोड रूपये की लागत से खेल महाविद्यालय बनाया जायेगा। सरस्वती स्कूल में एथलेटिक्स के सिंथेटिक ट्रैक के लिए 7 करोड रूपये दिये जायेंगे। स्कूल की बाउंड्री बाल का निर्माण जिला खनिज मद से 1.25 करोड रूपये की लागत से कराया जायेगा।

  • Satna News :नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, किया थाने का घेराव, पुलिस पर लगाये गम्भीर आरोप

    सतना,मध्यप्रदेश।।सतना के बजरहा टोला निवासी महिलाओं ने आज नशे से तंग आकर नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है।जिसमें बजरहा टोला की महिलाओं ने न सिर्फ नशे के एक कारोबारी को पकड़ कर थाने ले आई है। अचानक थाने में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचते देख पुलिस भी हैरान रह गई। बल्कि पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बड़ी संख्या में लोगो ने थाने का घेराव कर दिया है। इस बीच लोगो ने जमकर नारे बाजी भी की है।और आंदोलित महिलाओं ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

    दरअसल मामला मध्यप्रदेश के सतना जिले का है जहाँ शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत बजरहा टोला में जमकर हो रहे नशे के कारोबार के विरोध में लोगो ने आज थाने का घेराव कर दिया है। लोगों का आरोप है कि यहां बीते कई सालों से गांजा कोरेक्स जैसी कई नशीले पदार्थों का खुलेआम व्यापार होता है। जिसके कारण शहर के तमाम असमाजिक तत्वों का जमावड़ा इस इलाके में रहता है। खुलेआम हो रहे नशे के कारोबार की वजह से स्थानीय महिलाएं और लड़कियां अपने घरों से बाहर निकलने में भी डरती हैं। इस बात की शिकायत मोहल्ले वालों ने कई बार पुलिस से की है।

     

    शिकायत के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिससे तंग आकर आज यहां रहने वाले सैकड़ो की तादाद में महिलाओं और पुरुषों ने नशे का विरोध करते हुए थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी भी की है। वही कोतवाली थाना प्रभारी ने लोगों को समझाइए दी तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ है।पुलिस ने संबंधित मामले में लोगो को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

    लोगो ने नशे कारोबारी को सौंपा पुलिस के हवाले

    वहीं मोहल्ले में मौजूद महिलाओ ने नशे का विरोध भी किया लेकिन इस बीच असमाजिक तत्वों और महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस घटना से नाराज होकर पूरा मोहल्ला एकजुट हो गया और मारपीट करने वाले एक नशा कारोबारी को धर दबोचा हालाकि कई कुछ लोग भाग खड़े हुए।गिरफ्त में आए नशे कारोबारी को महिलाएं कोतवाली थाने लेकर पहुंच गईं और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया है।

    नशे का गढ़ बजरहा टोला

    वहीं स्थानीय निवासी राकेश बंशकर ने बताया कि बजरहा टोला में सबसे ज्यादा नशे का कारोबार हो रहा है।हम लोगो ने नशा मुक्ति अभियान का बीड़ा भी उठाया है। पुराने थाना प्रभारी आये थे वो मोर्चा संभाले है फिर भी नही संभाल पाए है। कुछ अधिकारी आते है और ले दे चले जाते है।युवक नशे में आकर गुंडई करते है और लोगो का पैसे छीनते है।

    पुलिस पर पैसे लेने का गम्भीर आरोप

    स्थानीय निवासी सावित्री बाई ने आरोप लगाया कि मेरे बेटे के साथ लोगो ने नशे में मारपीट की गई लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है।महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस वाले पैसे लेकर छोड़ देते है।मोहल्ले में जबरजस्ती नशे की गोली बिक्री करवाई जाती है। जिससे बहन बेटी निकल नही पाती है।हम सब काफी परेशान है।

    करेंगे कार्यवाही

    कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने कहा कि बजरहा टोला के कुछ स्थानीय लोग आए थे।लोगो ने इकट्ठा होकर सामूहिक रूप में ज्ञापन दिया है। कि कुछ बदमाश है बजरहा टोला के जो अवैध रूप से नशे का कारोबार करते है।और स्वयं नशा करते है।उसके खिलाफ हम जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही करेंगे।

  • एकेएस विश्वविद्यालय की एनएसएस द्वारा स्वच्छता रैली एवम् सफाई कार्यक्रम, स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान

    सतना,मध्यप्रदेश।।महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान मनाया गया इसके तहत एकेएस विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने स्वच्छता संदेश रैली का आयोजन किया। रैली गोद ग्राम शेरगंज और अमौधा की मालिन बस्ती में आयोजित की गई।

    रैली का नेतृत्व डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक एनएसएस, डॉ. दीपक मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी ने किया। इस आयोजन में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ-साथ स्थानीय बस्ती के निवासियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य बस्ती के लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना था। स्वच्छता संदेश के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने बस्ती में सफाई के लिए प्रेरणा दी, जिससे स्थानीय लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें।



    रैली के दौरान स्वच्छता का नारा लगाते हुए स्वयंसेवक और बस्ती के लोग एकजुट होकर चल रहे थे, जो कि स्वच्छता के प्रति समुदाय की जागरूकता को बढ़ावा देने का प्रयास था। रैली के बाद अमौधा स्थित थाना सिविल लाइंस परिसर में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों ने वहां फैली गंदगी को साफ किया और परिसर को स्वच्छ बनाया। इस गतिविधि ने स्थानीय समुदाय को स्वच्छता की दिशा में एक ठोस कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि समाज में स्वच्छता के महत्व को समझाने का भी कार्य करता है। एनएसएस की यह पहल स्थानीय लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रही है।

  • Video :मैहर में भीषड़ सड़क हादसा, हाइवा से टकराई बस, अब तक 9 लोगो की हुई मौत

    Maihar Bus Accident: मैहर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर आ रही है। प्रयागराज से नागपुर जा रही बस के डंपर में घुसने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में 24 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घायलों का इलाज मैहर, सतना और अमरपाटन के जिला अस्पताल में चल रहा है।

    ढाबे पर खड़े डंपर में घुसी बस

    बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 30 पर नादन देहात क्षेत्र में यह हादसा हुआ। रात के लगभग साढ़े 11 बजे आभा ट्रैवल्स की स्लीपर बस प्रयागराज से नागपुर की ओर जा रही थी। 53 सीटर इस बस में उस वक्त लगभग 45 यात्री सफर कर रहे थे। जैसे ही बस रीवा-जबलपुर फोरलेन पर चौरसिया ढाबे के पास पहुंची, यहां बस सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी।

    बस के उड़ गए परखच्चे

    हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जो अंदर फंसे थे, वो बाहर नहीं निकल पा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन वह भी लाचार हो गए। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था। चारों ओर खून के दाग और क्षत-विक्षत लोग दिख रहे थे।

    गैस कटर से बॉडी काटकर निकाले शव

    मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद जेसीबी और गैस कटर मंगाए गए। जेसीबी और गैस कटर की मदद से बस को काटकर लोगों को अंदर से निकाला गया। इनमें से कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मृतकों में एक 4 साल का बच्चा भी था। जबकि घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    2 बजे तक चला रेस्क्यू

    हादसे की सूचना पर एसपी सुधीर अग्रवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। उनके साथ मैहर एसडीएम विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल भी मौके पर थे। 24 घायलों में से 9 को अमरपाटन, 7 को मैहर सिविल और 8 को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात 2 बजे तक रेस्क्यू कार्य चल ही रहा था।

    हादसे में इन्होंने गंवाई जान

     

    • यूपी के प्रतापगढ़ निवासी लल्लू यादव (60) पिता राम अवतार
    • जौनपुर के राजू उर्फ प्रांजल (18) पिता जितेंद्र
    • जौनपुर निवासी अंबिका प्रसाद (55) पिता मोतीलाल
    • नागपुर निवासी गणेश साहू (2) पिता अजय कुमार साहू

    अन्य मृतकों की देर रात तक पहचान नहीं हो पाई।

    तीन की अस्पताल ले जाते में मौत

    मैहर एसपी सुधीर अग्रवाल ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट तोड़कर बाहर निकाला गया। छह लोग मौके पर दम तोड़ चुके थे। 23 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बाद में तीन अन्य की अस्पताल ले जाते में मौत हो गई।

  • Maihar News :राशन वितरण में हेराफेरी, शासकीय उचित मूल्य की दुकान के बिक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    मैहर, मध्यप्रदेश।।मैहर जिले की शासकीय उचित मूल्य दुकान लटागांव में उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर पीओएस मशीन में उनके अंगुली छाप सत्यापन के बाद खाद्यान्न का वितरण नहीं कर हेराफेरी करने पर विक्रेता संतोष त्रिपाठी के विरुद्ध बदेरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    राशन दुकान लटागांव के विक्रेता के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज
    राशन दुकान लटागांव के विक्रेता के विरूद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज – Satna Times

    कलेक्टर मैहर रानी बाटड को इस संबंध की शिकायत मिलने पर जिला खाद्य अधिकारी केएस भदौरिया को राशन दुकानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य अधिकारी ने समिति प्रबंधक लटागांव के साथ आरोपी की मौजूदगी में राशन दुकान लटागांव में संग्रहित खाद्य सामग्री का स्टाक सत्यापन किया और उपभोक्ताओं के बयान लिपिबद्ध किये।



    जांच के दौरान पाया गया कि विक्रेता संतोष त्रिपाठी द्वारा घर-घर जाकर उपभोक्ताओं के फिंगर सत्यापन पीओएस मशीन पर किए हैं। लेकिन सामग्री का वितरण नहीं कर कूटरचित रूप से ऑनलाइन 247 क्विंटल गेहूं, 371 क्विंटल चावल, 2.59 क्विंटल शक्कर एवं 21 क्विंटल नमक का वितरण दर्शाया गया।उचित मूल्य की दुकान के स्टाक सत्यापन में 180 क्विंटल गेहूं, 93 क्विंटल चावल, 12 क्विंटल शक्कर, 10 क्विंटल मूंग का स्टॉक भी कम पाया गया।



    इस तरह विक्रेता द्वारा लगभग 30 लाख 25 हजार 409 रुपए मूल्य के 993 क्विंटल खाद्यान्न का मिथ्या वितरण और खाद्यान्न की हेराफेरी स्वलाभ के लिए किया जाना पाया गया। आरोपी राशन दुकान के विक्रेता संतोष त्रिपाठी द्वारा गंभीर अनियमितता एवं स्वलाभ के लिए की गई शासन से धोखाधड़ी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की सुसंगत धाराओं के साथ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करने का आग्रह किया गया था। जिसके अनुसार जिला खाद्य अधिकारी के प्रतिवेदन पर मैहर जिले के बदेरा थाने में आरोपी संतोष त्रिपाठी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 और 7 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

Back to top button