Satna News: Chakresh and Ansh secured first place in different races.

  • Satna News :अलग-अलग लग दौड़ में चक्रेश और अंश ने किया प्रथम स्थान अर्जित

    सतना,मध्यप्रदेश(Satna News) ।। जिले में आयोजित सांसद खेल ट्राफी 2024 एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी एवं सतना सांसद गणेश सिंह के आतिथ्य में शासकीय महाविद्यालय सतना में आयोजित हुई जिसमे जिले भर से 1300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

    फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन

    इस एथलेटिक्स में नकहली गाँव निवासी रामशिरोमणि यादव के पुत्र चक्रेश यादव ने क्रमशः 3 कि.मी.,5 कि.मी. व 10 कि.मी तीनो रेस में प्रथम स्थान अर्जित किया वहीं अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में 3 कि.मी कि रेस मे नंदहा गांव निवासी चुनमुन जायसवाल के पुत्र अंश जायसवाल ने प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है।


    इसे भी पढ़े – Maihar News :मैहर जिले के 8 गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तीन दिन रहेंगे बंद, कलेक्टर मैहर ने दिये आदेश


    उनकी इस उपलब्धि पर सतना सांसद गणेश सिंह,,पद्मश्री से सम्मानित बाबूलाल दाहिया, सेवानिवृत्त सहायक महानिदेशक डॉ सदाचारी तोमर ,पार्षद अजय प्रताप सिंह मिन्टू कोच सुभाष चन्द्र यादव, गोकाल सिंगरौल ,नंदहा सरपंच सुभद्रा सिंह, पूर्व सरपंच भागवेन्द्र सिंह पिथौराबाद सरपंच माधुरी जायसवाल सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

Back to top button