Satna News :मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस को सतना का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। डॉ. सतीश वर्तमान में मध्य प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड, भोपाल के प्रबंध संचालक और पशुपालन एवं डेयरी विभाग में पदेन उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।
डॉ. सतीश कुमार एस बने सतना के नए कलेक्टर: अनुराग वर्मा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन भोपाल के एमडी नियुक्त – SATNA TIMES
तमिलनाडु के वेल्लोर के रहने वाले हैं डॉ. सतीश
तमिलनाडु के वेल्लोर के मूल निवासी डॉ. सतीश ने मद्रास मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। यह उनकी सतना में दूसरी पोस्टिंग होगी। इससे पहले वे भिंड के कलेक्टर रह चुके हैं। उनका प्रशासनिक सफर रतलाम में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में शुरू हुआ था। इसके बाद वे सिवनी जिले के केवलारी और नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीएम तथा खरगोन और भोपाल में जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत रहे।
पिछले तीन वर्षों से सतना के कलेक्टर रहे अनुराग वर्मा को मध्य प्रदेश राज्य भंडार गृह निगम, भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। साथ ही उन्हें राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। श्री वर्मा ने 14 दिसंबर 2021 को सतना कलेक्टर का पदभार संभाला था।
1552 भूखंडों का सीमांकन बना रिकॉर्ड
उनके कार्यकाल में प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग, कोविड में अनाथ बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और 12 घंटे में 1552 भूखंडों का सीमांकन जैसे नवाचार हुए। यह अंतिम कार्य एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है।
सतना।।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने स्थानीय बघेली भाषा में मतदाताओं के नाम लिखी पाती
Photo credit by satna times
प्रिय मतदाता,
जइसन की अपना पंचें जानित हयन कि देश मा लोकसभा का चुनाव होय रहा है। अपने सतना संसदीय क्षेत्र मा मतदान 26 अप्रैल 2024 का होय वाला है। या चुनाव मा अपना पंचन का वोट डारब बहुतय जरूरी है। आपन अपने वोट से अपने समाज, गांव, देश का भला कई सकित है। अपना पंचें जानित हयन कि सतना पहिले एकय जिला रहा है अब येहिन मा मैहर दूसर जिला बन गा है ता अब सतना संसदीय क्षेत्र मा दुई जिला होइगें । अपना पंचें दोउ जिला के मतदाता अउर जउन अपना के परिवार वाले दूसरे जगह में हैं उनहूँ पंचन का बुलवाय के लोकतंत्र के उत्सव मतदान मा बढ़ चढ़ के भाग लेंयका है जइसे हम पचे दशरहा, देवारी, होरी, राखी यासब त्यौहार बड़ी खुशी के साथ मनाइत है वहै मेर से हमहीं पचेन का 26 अप्रैल का आपन आपन वोट डारके या लोकतंत्र के महापर्व का बड़े धूमधाम से मनामय का है।
अपना पचेन से या अउर कहें का रहा कि सब त्यौहार साल मा एक बार आवत है पय या लोकतंत्र का त्यौहार 5 साल मा आवत है ता एही हमही अउर त्यौहारन के अपेक्षा ज्यादा धूमधाम से मनावय चाही। एहींन से अपने देश का चुनाव करामय वाला आयोग जेही चुनाव आयोग कहत है, उई कहिन हय कि” लोकतंत्र का पर्व, देश का गर्व” या पर्व का मनाय के देश का गर्व बढ़ामय का है।
जइसन कि सबय कोउ जानित हयन कि खुशहाल समाज अउर अपने देश का खुशहाल रखै खातिर एक मजबूत लोकतंत्र की बड़ी आवश्यकता होत है, ऐखे लाने हमही सबका आपन आपन वोट जरूर डारे चाही।
एक बार फेर से अपना पचेन से गोहार हय कि अपना पचें लोकसभा क्षेत्र सतना के मतदान दिनांक 26 अप्रैल 2024 का आपन-आपन बहुमूल्य वोट जरूर डारके अपने लोकतंत्र का मजबूत बनाई ।
सतना,मध्यप्रदेश।। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, उर्वरक निरीक्षकों एवं सभी थाना प्रभारियों को जिले में उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, परिवहन सहित औद्योगिक एवं गैर कृषि कार्यों में उर्वरकों के उपयोग को रोकने कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने जारी निर्देशों में कहा है कि जिले में रबी फसलों की बोनी का कार्य प्रगति पर है। कृषकों को कृषि कार्य के लिये पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।
IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES
इसके लिये आईएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित स्कंध के अनुसार भौतिक सत्यापन करें। साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में उर्वरक की उपलब्धता और मांग पर भी सतत निगरानी बनाये रखें। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिये है कि उर्वरकों के अनुचित उपयोग और उर्वरक व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये संयुक्त सघन अभियान चलाया जाये। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जिले का आवंटित उर्वरकों की मात्रा का सीमावर्ती जिले या राज्य में परिवहन नहीं होने पाये।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले से बाहर उर्वरकों के परिवहन पर भी रोक लगा दी है। उन्होने उर्वरक व्यवस्था में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि रैक प्वांईट्स से प्राप्त होने वाले उर्वरक (जिला विपणन अधिकारी सतना एवं थोक विक्रेताओं) की मात्रा का भी भौतिक सत्यापन कर नियमानुसार सुचारु रुप से उर्वरक का वितरण कराना सुनिश्चित करें।
उर्वरक नियंत्रण के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने एवं अनियमितता बरतने वाले संबंधितों के विरुद्ध उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही करना भी सुनिश्चित करे।
सतना।। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मीडिया, सोशल मीडिया एवं शिकायतों में जिले में अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य किए जाने की खबरों को अत्यंत गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले में शहरी और विकासखंड स्तर पर अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक की जांच एवं निरीक्षण के लिए पूर्व में गठित दल को निर्देशित किया है कि अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य कर रही स्वास्थ्य संस्थाओं की निरंतर जांच और निरीक्षण करते हुए विधि अनुरूप कार्यवाही अमल में लाये।
Image credit by satna times
कलेक्टर ने नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम और सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस हेतु गठित जांच दल से समन्वय और संपर्क कर मध्यप्रदेश उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण और अनुज्ञापन) नियम 1973 तथा भारतीय दंड विधान से संबद्ध प्रावधानों के अनुरूप विधि सम्मत कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में गठित जांच दल के साथ नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें तथा अवैध चिकित्सीय कार्य को बंद कराने कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार पिछले वर्ष सतना जिले में संचालित अवैध अस्पताल नर्सिंग होम क्लीनिकों की जांच और निरीक्षण करने के लिए सतना शहरी क्षेत्र एवं सभी विकासखंड स्तर पर अधिकारियों के दल गठित किए थे।सतना शहरी क्षेत्र के लिए गठित दल में पदेन एसडीएम सिटी सतना, पदेन नगर पुलिस अधीक्षक सतना और नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम सतना को शामिल किया गया है।
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखंड स्तर पर गठित दलों में संबंधित क्षेत्र के पदेन एसडीएम, पदेन एसडीओपी और खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को शामिल किया गया है। कलेक्टर ने सभी गठित दलों को मध्यप्रदेश उपचर्या गृह तथा रूजोपचार संबंधी अधिनियम 1973, राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देश प्रदान कर जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक के संबंधों में समय-समय पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण और जांच करने के निर्देश दिए हैं।
सतना।। कमिश्नर रीवा संभाग एवं रोल आब्जर्बर श्री अनिल सुचारी ने सतना में विधानसभा क्षेत्र 63 सतना के शासकीय व्यंकट क्रमांक 2 स्कूल में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमाक 129 और 135 का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ के रजिस्टर, टीप इन्ट्री एवं प्राप्त फार्म और की गई कार्यवाही का अवलोकन किया।
Image credit by social media
बीएलओ ने बताया कि दोनों ही मतदान केन्द्रों पर नाम काटने के फार्म-7 एक भी प्राप्त नहीं हुए है। सभी घरों का सर्वे कर भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। कमिश्नर श्री सुचारी ने बीएलओ के अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ रजिस्टर में भ्रमण टीप और पृविष्टियां पूरी नहीं पाये जाने पर कमिश्नर ने बीएलओ को ताकीद किया कि बीएलओ के भ्रमण की
दौरान की पृविष्टियां और आवेदनों के दावा-आपत्ति निराकरण की टीप संबंधित पंजियों में साथ-साथ की जानी चाहिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज खरे और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एलआर जांगड़े भी उपस्थित रहे।
SATNA NEWS,सतना।। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर निगरानी बनाये रखते हुए अधिकाधिक प्रकरण बनाने के निर्देश दिये हैं। गुरूवार को खनिज साधन विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा कि भण्डारण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने एक बार पुनः खदानों का परीक्षण कराये।
IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES
इस मौके पर जिला खनिज अधिकारी एचपी सिंह और सहायक खनिज अधिकारी उपस्थित थे।खनिज अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के निर्धारित राजस्व संग्रहण के लक्ष्य 269 करोड़ के विरूद्ध 4 महीनों में 64 करोड़ 87 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है। कलेक्टर ने माह वार निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
खनिज अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध उत्खनन के 6 प्रकरणों में 1 लाख 11 हजार को अर्थदण्ड वसूला गया है। अवैध परिवहन के 19 प्रकरणों में 21 लाख 30 हजार का अर्थदण्ड और अवैध भण्डारण के 5 प्रकरणों में 5 लाख 81 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
SATNA NEWS : विकास पर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 25 जुलाई को सतना जिले के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कलेक्टर अनुराग वर्मा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने मैहर और मझगवां के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।
IMAGE CREDIT BY SATNA TIMES
उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल और सड़क भ्रमण मार्ग के स्थलों का जायजा लिया। मैहर नगर पालिका कार्यालय में अधिकारियों और नगरीय निकाय प्रतिनिधियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों संबंधी दिशा-निर्देश दिये। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता सोनी, एसडीएम मैहर सुरेश जादव, सीईओ प्रीतपाल सिंह बागरी, सीएमओ श्री गुप्ता, कार्यपालनयंत्री लोक निर्माण मनोज द्विवेदी, कार्यपालनयंत्री आरईएस अश्विनी जैसवाल भी उपस्थित थे। विकासपर्व के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान रामपुर बघेलान भी जायेंगे।
सतना।। सतना जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 20 मई 2023 को एक दिवस में राजस्व अधिकारियों के सहयोग से मैदान में जाकर 1552 भूमि प्लाटों के सीमांकन के नवाचार को एशिया बुक आफ दि रिकार्डस एवं इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। संस्था की ओर से उनके प्रतिनिधियों ने 21 जून 2023 को सतना कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर अनुराग वर्मा को इन उपलब्धियों का प्रमाण पत्र एवं मेडल सौंपे।(MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक )
Image credit satna times
इस मौके पर राजस्व विभाग की इस महत्वपूर्ण दो उपलब्धियों पर कलेक्टर का संस्था और राजस्व विभाग की ओर से अभिनंदन किया गया। जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की ओर से सीमांकन के महा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित राजस्व निरीक्षक, पटवारी, कोटवार, चौकीदार तक के अमले को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि जिले में एक दिन में 12 घंटे के भीतर 1552 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण एक संयुक्त टीम के प्रयास का परिणाम है। जिसमें कलेक्टर से लेकर कोटवार तक सभी राजस्व अमला मैदान में लगा रहा। उन्होंने कहा कि सीमांकन प्रकरणों के निराकरण के लिए अविवादित सीमांकन के लंबित प्रकरणों में सभी औपचारिक प्रकियायें पूर्ण कर राजस्व अधिकारियों को 1275 प्रकरणों के निराकरण का लक्ष्य दिया गया था। जिसमें राजस्व अधिकारियों और अमले में जी तोड़ मेहनत कर लक्ष्य से कहीं अधिक 1552 प्रकरण निराकृत कर आरसीएमएस पोर्टल में विधिवत दर्ज कराये।
उन्होंने कहा कि इस अभियान में मीडिया के मित्र भी मैदान में मौजूद रहकर लगातार गतिविधियों को कवर कर रहे थे। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिले में मिली इस उपलब्धियों के लिए बधाई और शुभकामनायें दी।एशिया बुक आफ रिकार्डस तथा इण्डिया बुक आफ रिकार्ड के प्रतिनिधि डॉ. हर्षित तिवारी ने कहा कि एक जिले में 12 घंटे में 1552 लैण्ड डी मार्केशन का रिकार्ड देश और एशिया में बना है। यह एक असाधारण गतिविधि और कड़ी मेहनत तथा संयुक्त प्रयास और निर्देशन का सफल परिणाम है।
उन्होंने कहा कि उनकी संस्था देश-विदेश में होने वाली असाधारण गतिविधियों की व्यापक तहकीकात करती है और प्रमाणित होने के बाद ही एशिया बुक आफ रिकार्ड तथा इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में नाम शामिल किया जाता है। डॉ. हर्षित तिवारी ने संस्था की ओर से एशिया बुक आफ रिकार्ड तथा इण्डिया बुक आफ रिकार्ड में नाम दर्ज होने का पृथक-पृथक प्रमाण पत्र और मेडल कलेक्टर अनुराग वर्मा को भेंट किये। इस मौके पर अपर कलेक्टर शैलेन्द सिंह ने पूरे अभियान के पावर प्रजेन्टेशन करते हुए बताया कि सतना जिले में सीमांकन के विशेष अभियान में जिले के 566 पटवारी और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से 1552 सीमांकन कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में किये गये हैं। 20 मई को सुबह से शाम तक चले अभियान में सतना जिले के 9 अनुविभाग, 11 तहसीलों के राजस्व अधिकारी पूरा दिन मैदान में जुटे रहे और शाम से देर रात तक आरसीएमएस पोर्टल में विधिवत सीमांकन के प्रकरणों के निराकरण को दर्ज कराया।
हालांकि कलेक्टर सतना ने एक दिन में 1275 लंबित सीमांकन प्रकरणों का टारगेट दिया था। लेकिन राजस्व अधिकारियों ने भरी दोपहर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य से कही अधिक प्रकरण निपटाये। किसानों और काश्तकारों को मौके पर ही सीमांकन प्रमाण पत्र भी दिये गये। सुबह से शाम तक चले अभियान में सबसे अधिक मैहर तहसील में 238 सीमांकन प्रकरण निपटे जबकि नागौद में 222, रघुराजनगर में 184, रामपुर बघेलान में 215, अमरपाटन में 103, मझगवां में 114, उचेहरा 137, रामनगर में 128, बिरसिंहपुर में 81 प्रकरण तहसील कोटर में 63 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इस प्रकार एक दिनी महा अभियान में 11 तहसीलों में कुल 1552 लंबित सीमांकन प्रकरणों का निराकरण हुआ।
इस मौके पर एसडीएम सिटी नीरज खरे, तहसीलदार बीके मिश्रा, राजस्व निरीक्षक पटवारी और कोटवारों ने सीमांकन महाअभियान के अपने अनुभव साझा किये। सतना जिले को राजस्व विभाग में मिली इन दो-दो उपलब्धियों पर राजस्व अधिकारियों ने कलेक्टर अनुराग वर्मा का अभिनंदन किया। वहीं कलेक्टर श्री वर्मा ने राजस्व विभाग के मैदानी स्तर के अमले पटवारी और कोटवार को सम्मानित किया। जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग की इस उपलब्धि के लिए अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और कोटवार को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. परीक्षितराव झाड़े, आयुक्त नगर निगम राजेश शाही, एसडीएम नीरज खरे, राजेश मेहता, सुरेश जादव, आरती यादव, सुधीर बैक, आरएन खरे, जितेन्द्र वर्मा सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास सौरभ सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी परमीत कौर, मनोहर कुमार, विजय गौतम, जिला प्रबंधक ई गवर्नेस योगेश तिवारी सहित सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी और कोटवार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सतना।।सतना जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के दौरान कलेक्टर अनुराग वर्मा द्वारा 20 मई को एक दिवस में राजस्व अधिकारियों के सहयोग से मैदान में जाकर 1552 भूमि प्लाटों का सीमांकन के नवाचार को एशिया बुक आफ रिकार्डस में दर्ज किया गया है। एशिया बुक आफ रिकार्डस की ओर से कलेक्टर सतना को भेजे गये संदेश में लिखा है।
Image credit satna times
कि 12 घंटे में 1552 भूमियों का सीमांकन कार्य असंभव को संभव करने जैसा है। मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 के तहत सतना जिले में सीमांकन के विशेष महा अभियान में सम्पूर्ण सतना जिले के 566 पटवारी और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से एक दिवस में 1552 सीमांकन करना उल्लेखनीय कदम और एक नजीर है।
— India Book of Records (IBR) (@indiabookrecord) June 19, 2023
एशिया बुक आफ रिकार्डस की तरफ से 21 जून को सतना के कलेक्ट्रेट भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर अनुराग वर्मा को इस सम्मान से नवाजा जायेगा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर सतना ने जिले की सभी तहसीलों के लंबित सीमांकन के प्रकरणों का मौके पर जाकर निराकरण का महाअभियान चलाया था। 20 मई को कलेक्टर, अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित कोटवार तक का राजस्व अमला फील्ड में रहा।
शाम तक जो रिपोर्ट आई वह उत्साहजनक और आश्चर्य से भरी रही। सतना जिले में 12 घंटे में 1552 सीमांकन के निराकरण का रिकार्ड बन चुका था। हालांकि कलेक्टर सतना ने एक दिन में 1275 लंबित सीमांकन प्रकरणों का टारगेट दिया था। लेकिन राजस्व अधिकारियों ने भरी दोपहर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य से कही अधिक प्रकरण निपटाये। किसानों और काश्तकारों को मौके पर ही सीमांकन प्रमाण पत्र भी दिये गये।
सुबह से शाम तक चले अभियान में सबसे अधिक मैहर तहसील में 238 सीमांकन प्रकरण निपटे जबकि नागौद में 222, रघुराजनगर में 184, रामपुर बघेलान में 215, अमरपाटन में 103, मझगवां में 114, उचेहरा 137, रामनगर में 128, बिरसिंहपुर में 81 प्रकरण तहसील कोटर में 63 प्रकरणों का निराकरण हुआ। इस प्रकार एक दिनी महा अभियान में 11 तहसीलों में कुल 1552 लंबित सीमांकन प्रकरणों का निराकरण हुआ।
SATNA NEWS सतना।। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 में कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने गाँवों में राजस्व की सबसे बड़ी समस्या सीमांकन के निराकरण के लिए एक दिनी महाअभियान शनिवार को नवाचार के रूप में सतना जिले में चलाया। सभी 11 तहसीलों के निराकरण योग्य 1275 सीमांकन के प्रकरणों के एक दिन में निराकरण के लक्ष्य को लेकर कलेक्टर से लेकर कोटवार का राजस्व अमला प्रातः 7 बजे से मैदान में उतरा।
सीमांकन निराकरण के इस महाअभियान में मौके पर जाकर प्रकरणों में संबंधित पक्ष को बुलाकर टोटल स्टेशन मशीन और जरीब के माध्यम से सीमांकन की कार्यवाही कर काश्तकार आवेदकों को प्रमाण-पत्र भी मौके पर प्रदान किये गये।सीमांकन के महाअभियान की निगरानी के लिए कलेक्टर अनुराग वर्मा भी मैदान में उतरे और उन्होंने मटेहना, रामस्थान, सकरिया के खेत खलिहान में पहुंचकर अपने समक्ष 9 आवेदकों के सीमांकन प्रकरण में सीमांकन की कार्यवाही सम्पन्न कराई। अपने समक्ष कलेक्टर को पाकर किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता और उत्साह देखा गया।
सीमांकन उपरांत कलेक्टर ने आवेदक किसानों को सीमांकन के प्रमाण पत्र भी मौके पर दिये। इस मौके पर एसडीएम सिटी नीरज खरे, नायब तहसीलदार अनुराधा सिंह सहित संबंधित किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा सबसे पहले रघुराजनगर तहसील के ग्राम मटहेना पहुंचे। पहुंच विहीन रास्तों से होकर खेत-खलिहान में मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने वहाँ मौजा स्टेशन में 4 सीमांकन के लंबित प्रकरणों में टीएसएम और जरीब के माध्यम से की जा रही सीमांकन की कार्यवाही का निरीक्षण किया।
उन्होंने अपने समक्ष मौजा मटेहना में शारदा प्रसाद, चन्द्रशेखर प्रसाद, नीलिमा और रामखेलावन के चार लंबित सीमांकन के प्रकरणों में सीमांकन की कार्यवाही कराकर आवेदकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये। यहाँ 4 आवेदकों के बीच खसरा न. 410 और उसके बटांक की कुल आराजी 4 एकड़ 27 डिस्मिल रकबे का सीमांकन पटवारी अजय तिवारी ने किया। रामस्थान पहुंचे कलेक्टर अनुराग वर्मा ने 3 आवेदकों को रावेन्द्र सिंह अजय सिंह और विजय शर्मा की आराजी में किये जा रहे सीमांकन की कार्यवाही को देखा।
उन्होंने पेड़ की छाँव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से स्थानीय समस्याओं एवं ग्राम की मूलभूत सेवाओं तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। ज्येष्ठ मास की चिलचिलाती धूप में ग्राम सकरिया पहुंचे कलेक्टर अनुराग वर्मा ने यहाँ आवेदक आनन्द मिश्रा और वंदना मिश्रा की आराजी न. 23 और 48 में रकबे 4 एकड़ 17 डिस्मिल में की जा रही सीमांकन की कार्यवाही का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे जमीनी विवाद के कारण लोगों को समस्या रहती है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान सतना में लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण का एक दिनी अभियान शनिवार को हाथ में लिया है। राजस्व अमले ने प्रातः 7 बजे से ही मौके पर पहुंच कर सीमांकन की कार्यवाही शुरू की है। फसल कटने के बाद खेत खाली होने पर सीमांकन का यह उपयुक्त समय भी है। एक दिन के लिए सभी 11 तहसीलों में 1275 सीमांकनों के प्रकरण के निराकरण का टारगेट राजस्व अधिकारियों को दिया गया है।