Rajnath singh

  • ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद चीन जा रहे राजनाथ सिंह, पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी रहेंगे मौजूद, आखिर माजरा क्या है?

    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही चीन का दौरा करेंगे, इस दौरान शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। हाल के दिनों में भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार कोशिशें जारी हैं। हालांकि, LAC पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव अभी भी कम नहीं हुआ है। ऐसे में राजनाथ सिंह का ये दौरा अहम माना जा रहा। इस बैठक में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी शामिल होंगे। चर्चा ये भी है कि क्या राजनाथ सिंह की पाकिस्तान के रक्षामंत्री से भी कोई बात होगी, देखना दिलचस्प होगा।

    SCO मीट के लिए चीन जा रहे राजनाथ

    राजनाथ सिंह 24-25 जून को SCO की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी चीनी समकक्ष एडमिरल डोंग जून के साथ द्विपक्षीय वार्ता की भी संभावना है। रक्षा मंत्री के तौर पर राजनाथ सिंह का यह पहला चीन दौरा होगा। एक अधिकारी ने बताया कि अभी फाइनल प्लानिंग पर काम किया जा रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी SCO की बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक भारत और पाकिस्तान के बीच 7 से 10 मई के बीच हुई सैन्य झड़प के बाद हो रही है।

    भारत के लिए क्यों अहम है ये दौरा

    भारत और पाकिस्तान दोनों 2017 में SCO के पूर्ण सदस्य बने थे। इस संगठन में रूस, चीन, कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान और बेलारूस भी शामिल हैं। चीन के साथ 3488 किलोमीटर लंबी LAC पर अभी भी तनाव कम नहीं हुआ है। पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक में पिछले साल अक्टूबर में सैनिकों के पीछे हटने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं है।

     

  • अम‍ित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज-खट्टर समेत इन दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ

    नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंंह चौहान ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है. शिवराज सिंंह ने लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी. वह अब तक 4 बार मध्यप्रदेश के सीएम रह चुके हैं. न‍ित‍िन गडकरी ने कैब‍िनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है.

    वह नागपुर से सांसद हैं. गडकरी 1995 में पहली बार मंत्री बने थे. मनोहर लाल खट्टर ने कैब‍िनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है. वह दो बार हर‍ियाणा के सीएम रह चुके हैं. इस बार वह करनाल लोकसभा सीट से जीतकर आए हैं. एस जयशंकर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. वह गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं. पिछली सरकार में जयशंकर ने विदेश मंत्रालय संभाला था.

    अम‍ित शाह ने ली कैब‍िनेट मंत्री पद की शपथ. शाह गांधीनगर से लगातार दूसरी बार सांसद बने हैं. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मोदी को पीएम पद की शपथ दिलाई. उनके बाद राजनाथ सिंंह ने शपथ ली. कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे. इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे.

  • भाजपा 24 कैरेट सोना, कांग्रेस जंग लगा लोहा, कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ

    सतना,मध्यप्रदेश।।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (rajnath singh) ने आज मध्य प्रदेश के सतना (satna) में भाजपा (bhajpa) प्रत्याशी गणेश सिंह (ganesh singh bjp) के लिए चुनावी सभा की। जिले के नागौद (nagod) में रक्षा मंत्री कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस(congress) को जंग लगा लोहा बताया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट का सोना है। हम जो कहते हैं वो करते हैं।

    Satna rajnath singh
    Photo credit by satna times

    राजनाथ सिंह गुरुवार को सतना के नागौद पहुंचे। यहां उन्होंने अगोल मैदान में लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले रक्षा मंत्री रीवा में मऊगंज पहुंचे थे। उन्होंने यहां देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। देश के विकास का चक्का जो पीएम मोदी के नेतृत्व में घूम रहा है, उसमें ग्रोथ इंजन की भूमिका मध्यप्रदेश निभा रहा है। रक्षा मंत्री दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर हेलिकॉप्टर से प्रयागराज रवाना होंगे।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस कहती है, 6 हजार रुपए किसानों को दे दिया, कौन सी बड़ी बात हो गई। लेकिन 2 हजार रुपए नहीं होते हैं तो किसान खाद-बीज नहीं खरीद पाते। पीएम मोदी पैसे दे रहे हैं तो इसमें क्या दिक्कत है। ये सिर्फ एक योजना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए, मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताया। अब फिर चार महीने बाद चुनाव हो रहे हैं। फिर वोट करना पड़ेगा। एक देश, एक चुनाव होना चाहिए। मैंने प्रधानमंत्री से इस बारे में बात की थी। पांच साल में देश में दो से ज्यादा चुनाव नहीं होना चाहिए।

    अमेरिका के राजदूत ने कहा है कि अगर आप भविष्य में काम करना चाहते हैं तो भारत आएं। भाजपा ने आज तक जनता की आखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की। कुछ गलत कहूंगा तो अखबार में छाप देना। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि रामराज्य हम कहते किसे हैं, जब अधिकार बोध के बजाय कर्तव्य का बोध हो। लोग कहते हैं कि भाजपा वाले हिंदू-मुसलमान की बात करते हैं। हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई, हम किसी से भेदभाव नहीं करते। हम सबको साथ में लेकर चलने पर विश्वास करते हैं। धन-दौलत, इकोनॉमी के मामले में हमारा भारत दुनिया में 11वें स्थान पर था। आज वही भारत दुनिया में 5वें स्थान पर है। 2024 के खत्म होते ही हम टॉप 3 कंट्री में आकर खड़े हो जाएंगे। विश्व की कोई आर्थिक शक्ति बनेगा तो वो भारत बनेगा।

  • Singrauli : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 22 को आयेंगे बैढऩ, खनिज साधन एवं प्रभारी मंत्री का दौरा कल

    सिंगरौली ।। भारत सरकार के केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दौरा 22 जनवरी एवं म.प्र.खनिज साधन तथा श्रम मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का दौरा कार्यक्रम कल 20 जनवरी से शुरू होगा।केन्द्रीय रक्षा मंत्री के साथ-साथ मुख्यमंत्री सहित अन्य प्रदेश के मंत्रियों का सिंगरौली में 22 जनवरी को आगमन हो रहा है। जहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री का सिंगरौली दौरा कार्यक्रम का अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है।

    लेकिन सोशल मीडिया में उनके दौरा कार्यक्रम का मिनट टू मिनट पत्र वायरल हो रहा है। अनाधिकृत जानकारी के मुताबिक 22 जनवरी को 10 बजे अम्बेडकर रोड नई दिल्ली से केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रस्थान कर 12 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी से सिंगरौली के लिए रवाना होंगे तथा 12.55 बजे सिंगरौली जिले के गड़हरा हेलीपैड पहुंचेंगे। जहां कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 1.30 बजे गड़हरा हेलीपैड से एनसीएल हेलीपैड बैढऩ पहुंच मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद 3.30 बजे हेलीकाप्टर से वापस वाराणसी के लिए रवाना हो जायेंगे।

    यह भी देखे – क्या है रश्मिका मंदाना के टैंटू का असली मतलब.? –

    वहीं जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री म.प्र. शासन खनिज साधन का जारी मिनट टू मिनट कार्यक्रम में जिले में 20 जनवरी को शायं 7.30 बजे आगमन एवं विश्राम, 21 जनवरी को अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के सिंगरौली प्रवास के संबंध में बैठक कर चर्चा तथा तैयारियो के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। 22 जनवरी को दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Back to top button