सतना।।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने स्थानीय बघेली भाषा में मतदाताओं के नाम लिखी पाती
Photo credit by satna times
प्रिय मतदाता,
जइसन की अपना पंचें जानित हयन कि देश मा लोकसभा का चुनाव होय रहा है। अपने सतना संसदीय क्षेत्र मा मतदान 26 अप्रैल 2024 का होय वाला है। या चुनाव मा अपना पंचन का वोट डारब बहुतय जरूरी है। आपन अपने वोट से अपने समाज, गांव, देश का भला कई सकित है। अपना पंचें जानित हयन कि सतना पहिले एकय जिला रहा है अब येहिन मा मैहर दूसर जिला बन गा है ता अब सतना संसदीय क्षेत्र मा दुई जिला होइगें । अपना पंचें दोउ जिला के मतदाता अउर जउन अपना के परिवार वाले दूसरे जगह में हैं उनहूँ पंचन का बुलवाय के लोकतंत्र के उत्सव मतदान मा बढ़ चढ़ के भाग लेंयका है जइसे हम पचे दशरहा, देवारी, होरी, राखी यासब त्यौहार बड़ी खुशी के साथ मनाइत है वहै मेर से हमहीं पचेन का 26 अप्रैल का आपन आपन वोट डारके या लोकतंत्र के महापर्व का बड़े धूमधाम से मनामय का है।
अपना पचेन से या अउर कहें का रहा कि सब त्यौहार साल मा एक बार आवत है पय या लोकतंत्र का त्यौहार 5 साल मा आवत है ता एही हमही अउर त्यौहारन के अपेक्षा ज्यादा धूमधाम से मनावय चाही। एहींन से अपने देश का चुनाव करामय वाला आयोग जेही चुनाव आयोग कहत है, उई कहिन हय कि” लोकतंत्र का पर्व, देश का गर्व” या पर्व का मनाय के देश का गर्व बढ़ामय का है।
जइसन कि सबय कोउ जानित हयन कि खुशहाल समाज अउर अपने देश का खुशहाल रखै खातिर एक मजबूत लोकतंत्र की बड़ी आवश्यकता होत है, ऐखे लाने हमही सबका आपन आपन वोट जरूर डारे चाही।
एक बार फेर से अपना पचेन से गोहार हय कि अपना पचें लोकसभा क्षेत्र सतना के मतदान दिनांक 26 अप्रैल 2024 का आपन-आपन बहुमूल्य वोट जरूर डारके अपने लोकतंत्र का मजबूत बनाई ।
सतना,मध्यप्रदेश।। सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा की बेटियों रायसा और मायरा ने अपना जन्मदिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सशक्त वाहिनी द्वारा संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग ले रही बालिकाओं के बीच मनाया।
Image credit by satna times
बेटियों के जन्म दिवस के अवसर पर कलेक्टर दम्पत्ति ने प्रतियोगी बालिकाओं की सुविधा के लिए ई लाईब्रेरी के संचालन हेतु दो सेट कम्प्यूटर और वाई फाई की सुविधा भेंट की। कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका को MPPSC 2019 की परीक्षा में उनकी बेटी नेहा प्रजापति के आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित होने पर बधाई दी और सम्मानित किया।
इस मौके पर श्रीमती नेहा चौधरी वर्मा,बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती राधा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी,अमर सिंह भी उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं।
सतना,मध्यप्रदेश।। भारत सरकार द्वारा देश में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा सतना एवं मैहर जिले में 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2024 तक 40 दिवस चलेगी। सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ सिविल लाईन चौपाटी से शनिवार को सांसद गणेश सिंह के मुख्यातिथ्य में समारोहपूर्वक प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस मौके पर सांसद श्री सिंह ने उपस्थित शहरवासियों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया।
Image credit by social media
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, विधायक रैगांव प्रतिमा बागरी, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी आम नागरिक उपस्थित थे।सांसद गणेश सिंह ने सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की जो योजनायें चलाईं हैं, उनके माध्यम से भारत देश विकसित देश होने की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है।
Image credit by social media
उन्होने कहा कि संपूर्ण देश में विकसित भारत के संकल्प की शुरुआत 15 नवंबर से की गई है। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने से उन राज्यों में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की जा रही है। उन्होने कहा कि भारत के ऐसे निर्माण की कल्पना की गई है जिसके हर घर में खुशहाली और समृद्धि का वास हो। सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा को जमीन पर उतारकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का संकल्प नहीं हैं, बल्कि यह 140 करोड़ भारतवासियों का है।
इस मौके पर कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्रांतर्गत योजना का लाभ प्राप्त करने वाले संतोष चौधरी को पीएम स्वनिधि योजना में 20 हजार रुपये, पुष्पेंद्र साहू को 50 हजार रुपये, रजनीश श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये के चेक प्रदान किये गये। इसी तरह शहर के मेधावी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों में योगा क्षेत्र में सुश्री कृपा मिश्रा, क्रिकेट टीम के कप्तान बृजेश द्विवेदी, पर्वतारोही रत्नेश पांडेय और एनएसएस में उत्कृष्ट कार्य के लिये अर्चना कुशवाहा को सम्मानित किया गया।
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम सहित देश के 5 राज्यों में शनिवार से प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को कार्यक्रम में समारोहपूर्वक देखा और सुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने से पांच राज्यों को छोड़कर देश के सभी राज्यों में मोदी की गारंटी वाली गाड़ियां कोने-कोने में पहुंच रही हैं। पांच राज्यों में नई सरकार का गठन होने के बाद 16 दिसंबर से इन राज्यों में भी इस यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।
Image credit by social media
उन्होने नई सरकारों को शुभकामनायें देते हुये आग्रह किया कि अपने राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का तेजी से विस्तार करें। उन्होने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाने में सफल साबित हो रही है। पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की कमान देशवासियों ने संभाल रखी है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देते हुये प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि जहां से उम्मीद खत्म हो जाती है, वहां से मोदी सरकार की गारंटी शुरु हो जाती है। आजादी के 100वें वर्ष 2047 में देशवासियों की मेहनत और लगन से भारत देश विकसित देश बनकर रहेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विभिन्न प्रांतो के हितग्राहियों से सीधी बातचीत कर उनसे योजनाओं के लाभ से जीवन में आये सुधार के बारे में जानकारी ली।
Image credit by social media
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने महाराष्ट मुबंई की कांदीवली निवासी मेघना गौरव, असम गुवाहटी की कल्याणी राजवोंशी, कोझिकोड़ केरल के धर्मरंजन कापरी, उत्तरप्रदेश लखनऊ के अनिल कुमार और हिमाचल प्रदेश शिमला की कुसला देवी से सीधी बातचीत की। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में अपनी हर योजना का केंद्र बिंदु महिलाओं, युवाओं और बेटियों को बनाया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर वर्चुअली रवाना किया।
17 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम
सतना जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अगले चरण में 17 दिसंबर को सोहावल विकासखंड में चोरबरी, भंवर, टीकर, नागौद में शिवराजपुर, दुआरीखुर्द, रामपुर बघेलान विकासखंड में रजरवार, अबेर, लखनवाह, उचेहरा विकासखंड में पिपरिया, आलमपुर और मझगवां विकासखंड में खरहा एवं सेजवार पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित होगी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर
Satna News :कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने सतना जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय, जवाहर नवोदय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन प्रातः 9 बजे के पूर्व संचालित करने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
Image credit by satna times
जारी आदेश में कहा गया है कि जिले में शीतऋतु के मद्देनजर तापमान में लगातार गिरावट होने के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।
Image credit by social media
जिसके दृष्टिगत जिले के समस्त विद्यालयों की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं के संचालन समय में परिवर्तन करते हुये प्रातः 9 बजे नियत किया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एपको डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्सके नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।