car accident news

  • कार दुर्घटना में पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह और बेटा घायल, पत्नी की मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

    Manvendra Singh Car Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर आज एक सड़क दुर्घटना में बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह पत्नी चित्रा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पूर्व सांसद और उनका बेटा हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में कुल 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा हरियाणा बॉर्डर के पास दिल्ली-मुंबई हाईवे पर अलवर जिले के नौगांवा के पास खुसपुरी में हुआ जब तेज कार एक डिवाइडर से टकरा गई। कार चला रहा ड्राइवर भी इस हादसे में घायल हुआ है।

    सतना टाइम्स डॉट इन

    उल्लेखनीय है कि मानवेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के पुत्र हैं। वह पहली बार 1999 में राजनीति में आए थे जब उन्होंने कांग्रेस के कर्नल सोनाराम के खिलाफ बाड़मेर-जैसलमेर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह हार गए थे। हालांकि, 2004 के चुनाव में उन्होंने अपनी हार का बदला लेते हुए कर्नल सोनाराम को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। 2013 में राजस्थान विधानसभा के लिए हुए चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर शिव विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी।

    2014 में अपने पिता के निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार के खिलाफ अभियान चलाने के कारण उन्हें भाजपा से निलंबित कर दिया गया था। 2018 के राजस्थान विधान सभा चुनाव से ठीक पहले वह भाजपा छोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Satna News : NH-30 पर ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो घायल,कार का पंचर टायर बदलते हुआ हादसा

    सतना।। अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-30 पर स्थित नादन टोला के पास तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इनकी चपेट में एक बैगनार कार फंस गयी। जिस पर 5 व्यक्ति सवार थे, यह घटना सुबह करीबन 4 बजे घटित हुई। इस दुर्घटना में सड़क के किनारे बैठी दो महिलाओं की मौत हो गयी। बताया जाता है कि कार पर सवार तीन बच्चे व एक पुरुष भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिनी ट्रक का ड्राईवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जाता है।

    एनएच-30 पर ट्रक की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो घायल,कार का पंचर टायर बदलते हुआ हादसा
    Image credit by satna times

    अमरपाटन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वाली दोनों महिलायें आपस में ननद और भाभी रहीं। एक महिला मृतक की शिनाख्त शशि राय 40 वर्ष के रूप में की गयी है, जो आजमगढ़ उ.प्र. की रहने वाली है। जबकि दूसरी महिला मृतक की उम्र 45 वर्ष बताई जाती है। वह गंभीर रूप से घायल उदय प्रताप राय के ही परिवार को सदस्य है। हादसे में सड़क के किनारे बैठे आजमगढ़ के एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

    इसे भी पढ़े – जरियारी गांव में सांसद का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो बना रहे पत्रकार का छीना गया मोबाइल

    घटना के संबंध में अमरपाटन पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आसपास लोगों से यह जानकारी मिली है कि बैगनार कार का एक टायर पंचर हो गया था, जिसे बदलने में मिनी ट्रक का चालक अपना वाहन खड़ा करके मदद कर रहा था, उसी समय दुर्घटना कारित करने वाला उक्त अनियंत्रित ट्रक वहां से गुजरा। घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के साथ अमरपाटन थाना प्रभारी संदीप भारती पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना करने के साथ तुरन्त सभी घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिये भिजवाया।

    इसे भी पढ़े – Singrauli :पुलिस की सक्रियता से बड़ा बवाल होने से टला,सवा एकड़ जमीन पर लोगों ने जबरन कब्जा करने की कि कोशिश,यूपी से आये थे दर्जनों बदमाश

    जबकि दोनों मृत महिलाओं का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपाटन को मचुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों को सूचना दे दी गयी है। वे आजमगढ़ से चलकर यहां पहुंचने वाले हैं, उनके आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया आयेगा। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को क्रेन को से बुला कर सड़क से हटवाया।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

  • सतना में भीषण सड़क हादसा, पिकअप वाहन और कार में हुई जबरदस्त टक्कर, 11 घायल,कार के उड़े परखच्चे

    सतना।। सतना में पिकअप वाहन और कार में हुई जबरदस्त टक्कर, कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, पिकअप वाहन भी पलटा, वही हादसे में 11 लोग गम्भीर रूप से घायल, वही घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी ले जाया गया है जहाँ इनका उपचार जारी है। चित्रकूट से सतना की तरफ जा रही थी तभी मोड़ में तेज रफ्तार पिकअप और कार की हो गई टक्कर है।

    सड़क हादसे में ग्यारह लोग घायल है।, कार सवार सतना जिले की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के इटमा के निवासी है जो कोठी थाना अंर्तगत रनेही गांव से भंडारे में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे तथा पिकउप वाहन पन्ना जिले के महेवा का है जो प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर वापस आ रहे थे।

    MP में सबसे तेज और भरोसेमंद खबरों के लिए  सतना टाइम्स ऐप को डाऊनलोड करें, इस लिंक पर करें क्लिक

Back to top button