Bjp satna

  • दावेदारों की बढ़ रही धड़कने, भाजपा नेताओं की सूची पर टिकी हैं निगाहें, आगामी 48 घंटे के अन्दर बीजेपी जिला अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना

    BJP DISTRICT PRESIDENT :भारतीय जनता पार्टी सतना, सिंगरौली सहित अन्य जिलों का अगला जिलाध्यक्ष कौन होगा? इसके कयास लगाना शुरू हो गया है। वही बीजेपी जिलाध्यक्ष का पैनल बनकर भोपाल से नई दिल्ली पार्टी हाई कमान के पास सूची पहुंच गई है। जहां अनुमान लगाया जा रहा है कि पिछले 48 घंटे के अन्दर किसी भी समय जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है।

    दरअसल भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के रायसुमारी होने के बाद पिछले दिनों भोपाल में भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं व प्रदेश प्रभारी पर्यवेक्षक, प्रदेश चुनाव प्रभारी समेत अन्य संगठन के चुनाव से जुड़े नेताओं की बैठक हुई और इस दौरान संबंधित दावेदारों के बारे में जिले के विधायकगण व सांसद से जानकारी ली गई कि वें किसे चाहते हैं। इसके बाद दावेदारों का पैनल तैयार कर सूची नई दिल्ली पार्टी हाई कमान के पास अंतिम मुहर लगाने के लिए भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि अब भाजपा के दावेदारों के निगाहें नई दिल्ली पर टिकी हुई हैं।



    यहां बताते चले कि भाजपा ने जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान 30 दिसम्बर के अन्दर करने का निर्णय लिया गया था। किन्तु प्रदेश के कई जिलों में पेंच फसने के कारण जिलाध्यक्षों के ऐलान की तारीख टल गई। वही अब चर्चा है कि आगामी 48 घंटे के अन्दर किसी समय भी जिलाध्यक्षों के नाम की सूची जारी की जा सकती है। फिलहाल भाजपा के दावेदारों के साथ नेताओं की निगाहें भाजपा राष्ट्रीय हाई कमान पर टिकी हुई हैं। इधर बीजेपी के कुछ ऐसे जिलाध्यक्ष पद के दावेदार हैं। जहां वें अभी से अपने आप को जिलाध्यक्ष मान बैठें हैं और अपनी गतिविधियां भी बढ़ाते हुये जिले के बीजेपी वरिष्ठ नेताओं से मेल-मुलाकात करना शुरू कर दिया है। इस बात को लेकर भाजपा नेता में ही तरह-तरह के सवाल किये जा रहे हैं।

  • Satna News :संजय तीर्थवानी की लोकप्रियता और पार्टी में कद बढ़ा बनाया गया भाजपा जिला उपाध्यक्ष

    सतना,मध्यप्रदेश।। दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष संजय तीर्थवानी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी(bharatiya janta party) ने उन्हें सतना (satna)  भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद से सम्मानित किया है। विदित हो अभी हाल ही में संजय तीर्थवानी को भाजपा दीन दयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था।

    संजय तीर्थवानी की लोकप्रियता और पार्टी में कद बढ़ा बनाया गया भाजपा जिला उपाध्यक्ष
    PHOTO CREDIT BY SATNA TIMES

    लेकिन प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने उनकी भारतीय जनता पार्टी के प्रति लगन और समर्पण भाव को देखते हुए दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अध्यक्ष पद से सीधे भाजपा की मुख्य इकाई में जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।



    संजय तीर्थवानी (sanjay teerthwani) ने अपनी नियुक्त पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा जी, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा जी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ नेता जन और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Satna News :भाजपा कार्यलय में पार्षद से मारपीट मामले में सड़क पर उतरा वैश्य समाज

    SATNA NEWS ,सतना ।।भाजपा कार्यालय में पार्टी के पार्षद के साथ हुई मारपीट के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग को लेकर आज वैश्य महा सम्मेलन आज सड़क पर उतर गया और जुलूश निकालकर भाजपा कार्यालय पहुंच कर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

    ज्ञापन में कहा गया है कि 23 मई को वार्ड 41 के पार्षद पी.के. जैन के साथ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में चल रही मीटिंग के दौरान बुलाकर पूर्व पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि नीरज शुक्ला तथा एक अन्य पूर्व पार्षद प्रेसन्नजीत सिंह तोमर द्वारा कार्यालय परिसर में मारपीट एवं गाली गलौच की गई जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

    इसे भी पढ़े – नगर का गौरव बढ़ाने वाले छात्र छात्राओं का अभिनंदन :नारायण त्रिपाठी

    इस घटना की जानकारी जब पी. के. जैन ने भाजपा कार्यालय में दी तो वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उल्टा दबाव बनाकर पी. के. जैन की ही गलती निकालकर समझौता कराने की कोशिश की गई जो निंदनीय है। इस घटना के बाद वैश्य समाज अत्याधिक आक्रोषित है। जिसके संबंध में 24 मई को सरस्वती भवन में वैश्य महासम्मेलन की तरफ से सभी वैश्य घटकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के दो पूर्व पार्षदों नीरज शुक्ला और प्रेसन्नजीत सिंह तोमर के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये।

    इसे भी पढ़े – रीवांचल में सबसे अधिक सीटे जीत कर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगी: पटवारी

    जिससे सामान्य जन मानस में यह संदेश जाये कि भाजपा एक सैद्धांतिक एवं अनुशासन के साथ चलने वाली पार्टी है। उक्त घटना सम्पूर्ण वैश्य समाज के स्वाभिमान पर किया गया निजी हमला है। सतना विधानसभा क्षेत्र में वैश्य समाज के 45 हजार और सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में 4 लाख से अधिक मतदाता हैं जो भाजपा को ही अपनी पार्टी मानते रहे हैं, इस घटना से सभी आहत है। ज्ञापन में मांग की गई कि पूर्व पार्षदों के विरूद्ध अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं होती है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को वैश्य समाज का विरोध झेलना पड़ सकता है जिसके लिये पार्टी स्वयं जिम्मेदार होगी।

    अपने जिले की हर खबर पाने के लिए डाऊनलोड करे सतना टाइम्स ऐप

Back to top button