Bjp cm mohan yadav

  • प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे- मुख्यमंत्री

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा सभी के विकास के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे। जनता के हित में लगातार कार्य किए जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जिला पांढुर्णा में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पहली बार आप सभी के बीच संवाद करने आया हूं। यह सिर्फ एक शुरुआत है, मैं लगातार आपके बीच जाकर संवाद करता रहूंगा। संवाद के इस सिलसिले को जनसंवाद का नाम दिया गया है। जनता से बात करके, जनता की कठिनाइयों को समझ कर हर समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।

    Image credit by social media

    प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता के साथ भाई-बहन का नाता है। इस नाते आप सभी के बीच लगातार आता रहूंगा। आप सभी से बात कर आपकी समस्याओं का निराकरण करूंगा। जो छोटे, नवीन और पिछड़े जिले हैं, उनकी क्षेत्रानुसार स्थानीय कठिनाइयां है। इन कठिनाइयों को मौके पर जाकर समझना और समाधान करना जरूरी है। जिला बनने के बाद जिले की स्थानीय परेशानियों को दूर कर उसका विकास करना राज्य शासन का दायित्व है।


    इसे भी पढ़े – Chhatarpur News :सीधे हाथ से राम राम नही करने पर दलित बुजुर्ग को लाठी-डंडों से युवकों ने पीटा


    कर्तव्यों के पालन के साथ रहें जनता के प्रति संवेदनशीलता

    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि शासकीय अमले का कर्तव्य है कि मुस्तैदी से अपना कार्य करें। जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन के निर्देशों का पालन करें। अपने कर्तव्यों के पालन के साथ ही जनता के प्रति संवेदनशील रहें। जनता के हित में लगातार कार्य करते रहें।

    इसे भी पढ़े – MP News :आदतन अपराधी यदि जमानत पर बाहर है तो जमानत निरस्त करायें ,एसपी ने दिए सख्त निर्देश, बीट प्रभारियों को भी मिली सख्त हिदायत, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को किया प्रोत्साहित

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पांढुर्णा के पाथई और कोडिया ग्राम के निवासियों से संवाद किया। ग्राम पाथई के कृषक श्री राहुल कुमार से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करते हुए सभी कृषकों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित किया है। प्राकृतिक खेती से खेती की लागत में कमी आती है और उसके अनुपात में फसल की कीमत अधिक मिलती है। जमीन की उर्वरता बनी रहती है। कृषक श्री राहुल ने बताया कि उनकी 10 एकड़ जमीन है। जिसमें वो पूरी तरह प्राकृतिक खेती करते है। शासन की योजना का लाभ लेकर नवरतन नाम का आटे का यूनिट भी लगाया है। एक अन्य कृषक ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बताया कि उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से साल में 12 हज़ार रुपए मिलते है।

    इसे भी पढ़े – MP News :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्थानीय आशा कार्यकर्ता श्रीमती नर्मदा काकड़े ने बताया कि जन समुदाय को स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए वह चौबीस घंटे तत्पर रहती है। आज ही बच्चों का टीकाकरण करके कार्यक्रम स्थल आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीमती काकड़े की सेवा भावना की सराहना की और उन्हें निरंतर जनता के प्रति अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    Image credit by social media

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन कर संवाद कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने स्थानीय मंदिर में पुष्प अर्पण कर नमन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री नाना भाऊ माहोड़, जबलपुर कमिश्नर श्री अभय वर्मा, आईजी श्री उमेश जोगा, डीआईजी श्री सचिन अतुलकर, पांढुर्णा कलेक्टर श्री अजय देव शर्मा, छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक श्री विनायक वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामजन उपस्थित रहें.

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MP News :मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

    MP News :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर रात्रि हमीदिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया और डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर सुविधाएं और समय पर दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    Image credit by social media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और औषधियों की उलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की । मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वहां मौजूद नागरिकों से आयुष्मान कार्ड तथा दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक तथा नर्सिंग स्टाफ उपस्थित थे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हमीदिया चिकित्सालय के थर्ड फ्लोर स्थित एसएनसीयू एवं एमएनयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला पुरुष एवं बाह्य रोगी कक्ष का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें, मरीजों को इलाज के लिए कोई परेशानी नहीं हो। सभी को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल परिसर में भी मरीजों के परिजनों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।

    .

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल में उपलब्ध मशीनों और आधुनिक उपकरणों का निरीक्षण किया और डॉक्टरों से जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्री-टर्म नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ भर्ती महिला मरीजों से चर्चा भी की। नवजात शिशुओं को देखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मरीजों के परिजनों से चर्चा कर बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए ढांढस बंधाया।

    Also Read


    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रीमती ज्योति कुशवाह की समस्या का निराकरण करने कलेक्टर को दिये निर्देश। हामिदिया अस्पताल से निकलते समय मुख्यमंत्री डॉ. यादव को श्रीमती ज्योति कुशवाह ने बैंक लोन रिकवरी संबंधी समस्या से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर भोपाल को श्रीमती कुशवाह की समस्या का उचित निराकरण कराने निर्देश दिये।

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब

    उज्जैन,मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दशहरा मैदान से प्रारम्भ हुई स्वागत यात्रा में मुख्यमंत्री का जगह-जगह आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की स्वागत यात्रा दशहरा मैदान से होते हुए सुराना पैलेस होटल, कंट्रोल रूम तिराहा, वर्षा झोन कॉर्नर से फ्रीगंज गुरूद्वारा होते हुए निखार फैशन की ओर बढ़ी। शहर की विभिन्न मार्गों में लोगों ने कतारबद्ध होकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री पर पुष्पों की वर्षा की।

    Image credit by social media

    छतों से, गैलरी से, स्वागत मंचों से लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। शहर में लगभग 300 स्वागत मंच बनाये गये थे। मुख्यमंत्री की यात्रा आगे शहीद पार्क सर्कल, टॉवर चौक होते हुए तीन बत्ती चौराहा पहुंची। सभी जगह विभिन्न समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनन्दन किया। हर कोई अपने प्रिय मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिये आतुर नजर आया। जनता अपने प्रिय मुख्यमंत्री को अपने समीप देख आनन्द से आल्हादित हो गई।


    इसे भी पढ़े – MP News :मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमल नाथ की जगह जीतू पटवारी बने एमपी कांग्रेस अध्यक्ष!


    यात्रा आगे सिंधी कॉलोनी तिराहा से शास्त्री नगर, विवेकानंद कॉलोनी से लोटि स्कूल चौराहा पहुंची। यात्रा मार्गों पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों, जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। रथ सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ.यादव जब विभिन्न स्थानों से होकर गुजरे तो लोगों ने मुख्यमंत्री का उत्साह से स्वागत किया। स्वागत यात्रा आगे धन्नालाल की चाल, फ्रीगंज, चामुण्डा माता चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, नईसड़क से होते हुए कंठाल चौराहा, सराफा पहुंची।

    Image credit by social media

    रथ पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री सतीश मालवीय, आलोट विधायक श्री चिंतामणि मालवीय, महापौर श्री मुकेश टटवाल, पूर्व विधायक श्री पारस जैन, यूडीए अध्यक्ष श्री श्याम बंसल सहित अन्य आदि जनप्रतिनिधि सवार थे। सम्पूर्ण स्वागत यात्रा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, श्री विवेक जोशी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री दिलीप सिंह शेखावत, श्री शान्तिलाल धबाई, श्री राजेन्द्र भारती, श्री बहादुर सिंह चौहान, श्री विशाल राजौरिया, श्री सनवर पटेल, श्री राजपाल सिंह सिसौदिया, श्री जगदीश पांचाल, पूर्व नगर निगम सभापति श्री सोनू गेहलोत, श्री अशोक प्रजापत, श्री वीरेन्द्र कावड़िया, श्री रूप पमनानी, श्री ओम जैन, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री शिवेन्द्र तिवारी, श्री हेमन्त व्यास, श्री इकबाल सिंह गांधी, जिला पंचायत सदस्य श्री शोभाराम मालवीय, पार्षद, जनप्रतिनिधि आदि अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • MP News :प्रधानमंत्री की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर कार्य हो, सीएम ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस मुख्यालय सभा कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि मध्यप्रदेश में अपराधों के नियंत्रण और प्रधानमंत्री जी की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा को मूर्तरूप देने के लिए ऐसा कार्य हो जो उदाहरण बन सके। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पुलिस कर्मी अपना कार्य अधिक अच्छे ढंग से कर सकें, इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। पुलिस कर्मियों के लिए आवास व्यवस्था का कार्य प्रत्येक स्तर पर सहयोगी रूख से आसान बनाया जाए।

    Image credit by social media

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुछ ऐसे समुदाय हैं जिनके कुछ लोग अपराधिक प्रवृति से जुड़े हैं, उन्हें भी मुख्य धारा में लाने का प्रयास हो। जिन जिलों में अपराध दर अधिक है वहां विस्तृत कार्य योजना बनाई जाए। अवैध हथियारों की तस्करी और शराब माफिया पर प्रभावी कार्यवाही हो। खनिज माफिया के विरूध भी सख्त कार्यवाही खनिज विभाग के समन्वय से की जाए। आगामी 20-25 वर्ष की आवश्यकताओं को देखते हुए आवश्यक कार्य योजना बनाकर क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाए।


    इसे भी पढ़े – सर्दी में सहायक बनी सतना की ये सामाजिक संस्था, गरीबो को ठंड में बांट रही गर्म कपड़े


    मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उच्च पद के प्रभार और राज्य पुलिस सेवा से अखिल भारतीय सेवा में अधिकारियों की पदोन्नति की कार्यवाही को भी गति दी जाए। निरीक्षकों के पदों पर पदोन्नति सहित अन्य पदों पर भी पदोन्नति के कार्य में विलम्ब न हो। अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में भी कार्यवाही की जाए। नगर और ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय किया जाए।


    इसे भी पढ़े – Chitrakoot :उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया चित्रकूट में वैदिक एवं संस्कृत विद्यापीठ का लोकार्पण


    अपर मुख्य सचिव गृह डॉ राजेश राजौरा ने वाहनों की आवश्यकता और उसकी पूर्ति के प्रस्ताव सहित पुलिस कर्मियों के कल्याण सहित अन्य प्रस्तावों से अवगत करवाया। बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना ने पुलिस विभाग की व्यवस्था और कार्य प्रणाली से संबंधित प्रस्तुतिकरण दिया प्रस्तुतीकरण में प्रमुख रूप से कार्य प्रणाली के आधार स्तंभ, राज्य पुलिस की संरचना, कानून व्यवस्था एवं नक्सल विरोधी अभियान, अपराध नियंत्रण, तकनीकी के उपयोग , बजट, अधोसंरचना विकास और मानव संसाधन विकास के साथ-साथ विभाग की सफलता और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

    Image credit by social media

    प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर परिसर में पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के पश्चात पुलिस महानिदेशक श्री एस के सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

    पुलिस अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रमुख निर्देश

    • पुलिस की दक्षता बढ़ाने वाले विभागीय कार्यों को महत्व दिया जाए।
    • प्रत्येक तरीके के अपराधों पर सख्ती से नियंत्रण हो।
    • मध्य प्रदेश को अपराध नियंत्रण में वर्तमान स्तर को दुरुस्त करना है।
    • स्वतंत्रता दिवस गणतंत्र दिवस जैसे समारोह की गरिमा को ध्यान में रखते हुए हर जिले में पुलिस बैंड तैयार करें। बटालियन में बैंड सीखने में रुचि रखने वाले जवानों को ट्रेनिंग दी जाए। बटालियन के साथ-साथ होमगार्ड में से भी इच्छुक जवानों को पुलिस बैंड में शामिल करें। जिला स्तर पर भी पुलिस बैंड हो। इस बैंड से कार्यक्रमों की गरिमा बनती है।
    • पुलिस थानों के क्षेत्र की सीमाओं के संबध में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने के लिए इसकी योजना बनाएं। थाने के क्षेत्र की जनसंख्या, अपराध केंद्रित क्षेत्र, धार्मिक संवेदनशीलता और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर योजना बनाएं। जिन धार्मिक स्थानों में वर्ष में कई बार सवारी निकालने, चल समारोह और उत्सव की परम्परा है वहां आवागमन को सहज बनाने, आवश्यक पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
    • जोनल मास्टर प्लान बनाते वक्त अथवा सरकारी भूमि के लैंड यूज में बदलाव की योजना में पुलिस भी अपराध और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखकर अपना अभिमत दे जिससे जनहित में जरूरी प्रबंध हो सकें।
    • पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के लिए मौजूदा संसाधनों में बेहतर कार्य के प्रयास करें।
    • ओरछा, उज्जैन और अन्य नगरों में धार्मिक मेलों पर भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाना है।
    • पुलिस बल के पदों पर प्रत्येक स्तर के प्रमोशन समय पर किए जाएं।
    • वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन मिलता रहे ताकि वे अपने कार्य और दायित्व को अच्छे से करते रहें।
    • पुलिस कर्मियों की आवास की समस्या का निराकरण हो। पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन स्तर और पुलिस कर्मियों द्वारा निजी स्तर पर आवास की व्यवस्था के लिए सहयोग दिया जाए।
    • पुलिस थानों की सीमाओं के संबंध में कुछ स्थानों पर विसंगतियों की जानकारी मिली है, इन्हें दूर किया जाए।
    • देह व्यापार पर अंकुश लगाने की दिशा में कार्य करें। सामाजिक स्तर और सद्भाव के साथ इस प्रकार के अपराधों में विशेष संवेदनशीलता रखें।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

  • प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ. मोहन यादव ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    भोपाल, मध्यप्रदेश।। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने आज राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    Image credit by social media

    राज्यपाल श्री पटेल ने श्री जगदीश देवड़ा और श्री राजेंद्र शुक्ल को उप मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने नवनिर्वाचित विधायक, भारतीय जनता पार्टी के राज्य, संभाग, जिला और विकासखंड स्तरों के सभी पदाधिकारी और लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और आम नागरिक उपस्थित थे।


    इसे भी पढ़े – MP News :मंदिर मस्जिद में लाउडस्पीकर बैन..सीएम का बड़ा फ़ैसला


    भव्य शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और केन्द्रीय नागरिक विमानन और इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

    समारोह में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री एकनाथ शिंदे, मुख्यमंत्री गुजरात श्री भूपेन्द्र पटेल, मुख्यमंत्री मणिपुर श्री एन. बीरेन सिंह, मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री मेघालय श्री कोंराड संगमा, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री देवेन्द्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री अजीत पवार एवं नागालैण्ड के उप मुख्यमंत्री श्री वाय. पैटन शामिल हुए।

    इसके साथ ही राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री बी.एल. संतोष, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, म.प्र. भाजपा अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिव कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


    इसे भी पढ़े – Mahadev Betting App: महादेव गेमिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी


    पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ आरंभ हुए शपथ ग्रहण समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने किया। समारोह में देश के प्रमुख साधु संत भी सम्मिलित हुए।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से आए बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साह से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिवादन किया। कार्यक्रम का समापन पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन के साथ हुआ।

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

  • Who Is Mohan Yadav :कौन है मोहन यादव? जो होंगे मध्यप्रदेश के नये मुख्यमंत्री

    MP BJP New CM: मध्य प्रदेश में सोमवार को सीएम के नाम के चयन के लिए बीजेपी की विधायक दल की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विधायकों ने मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई है. मोहन यादव (Mohan Yadav) उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं. वह शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सरकार में शिक्षा मंत्री रहे हैं. उन्होंने लगातार तीसरी बार विधायकी का चुनाव जीता है.

    Image Credit By Satna Times

    शिवराज के पांव छूकर लिया आशीर्वाद

    विधायक दल की बैठक में जब डॉ.मोहन यादव के नाम का एलान किया गया तो मंच पर वह पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पांव छूते देखे गए और शिवराज सिंह ने आत्मीयता के साथ सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया. मोहन यादव मध्य प्रदेश में बीजेपी का बड़ा ओबीसी चेहरा हैं.


    इसे भी पढ़े – CG News: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, राज्य को मिलेगा पहला आदिवासी सीएम


    उनके नाम की घोषणा संभवतः 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए की गई है. मोहन यादव की शैक्षणिक योग्यता पीएचडी है. वह 2020 में उन्हें शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी और 2023 तक वह इस पद पर रहे. इससे पहले वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री है।

    यहां देखे वीडियो

    https://www.instagram.com/reel/C0ttJh1vR9p/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

    मुख्यमंत्री मोहन यादव का परिचय

    सन् 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव एवं 1984 में अध्यक्ष. सन् 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री एवं 1986 में विभाग प्रमुख. सन् 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री तथा सन् 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री.


    इसे भी पढ़े – ये है दुनिया का सबसे अनोखा अस्पताल, यहां इंसानों का नहीं बल्कि ऊंटों का होता है इलाज!


    सन् 1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खण्ड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह एवं 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह. सन् 1997 में भा.ज.यु.मो. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य. सन् 1998 में पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य. सन् 1999 में भा.ज.यु.मो. के उज्जैन संभाग प्रभारी, सन् 2000-2003 में विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की कार्य परिषद के सदस्य. सन् 2000-2003 में भा.ज.पा. के नगर जिला महामंत्री एवं सन् 2004 में भा.ज.पा. की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य,

    Image credit by social media

     

    सन् 2004 में सिंहस्थ, मध्यप्रदेश की केन्द्रीय समिति के सदस्य, सन् 2004-2010 में उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा), सन् 2008 से भारत स्काउट एण्ड गाइड के जिलाध्यक्ष सन् 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा). भा.ज.पा. की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य. सन् 2013-2016 में भा.ज.पा. के अखिल भारतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक. उज्जैन के समग्र विकास हेतु अप्रवासी भारतीय संगठन शिकागो (अमेरिका) द्वारा
    महात्मा गांधी पुरस्कार और इस्कॉन इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा सम्मानित. मध्यप्रदेश में पर्यटन के निरंतर विकास हेतु सन् 2011-2012 एवं 2012-2013 में राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत. सन् 2013 में चौदहवीं विधान सभा के सदस्य निर्वाचित.सन् 2018 में दूसरी बार विधान सभा सदस्य निर्वाचित. दिनांक 2 जुलाई,. 2020 को मंत्री बने,.2023 में तीसरी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित,आज मुख्यमंत्री बने.

    ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

     

Back to top button