सिंगरौली, मध्यप्रदेश(singrauli)।। माजन मोड़ पेट्रोल पंप के पास शनिवार की दोपहर के समय उस समय हंगामा शुरू हो गया। जब एक युवक को आधा दर्जन नौजवानों ने दबोच मारपीट शुरू कर दी है। मामला इतना गरमाया कि पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर जाफौ 151 के तहत कार्रवाई करते हुये एसडीएम न्यायालय में पेश किया । जहां से जेल भेजा गया ।
जानकारी के अनुसार माजन मोड़ पेट्र्रोल पंप के सामने शनिवार की दोपहर आधा दर्जन नौजवानों ने एक युवक सिनेमा सिंह को दबोच जमकर मारपीट शुरू कर दिये । आरोप था कि उक्त युवक सिनेमा सिंह कई लड़को से सुरक्षा गार्ड के पद पर नौकरी दिलाने के लिए दो महीने पहले वसूली किया था। लेकिन नौकरी भी नही लगी और न ही रकम वापस कर रहा है। आज नौजवानों के चंगुल में सिनेमा सिंह बैस फंस गया। जहां कई नौजवानों उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस दोनों पक्षों को अपने कब्जे में लेते हुये पहुंचा दी।
Singrauli News :आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बरका में सत्र वर्ष 2023-2024 धान खरीदी में व्यापक तौर पर घोटाला किये जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। इस घोटाले में धान खरीदी के न्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर भूमिका संदिध होने पर प्रभारी उपायुक्त सहकारिता ने सरई थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। करीब 1 करोड़ 29 हजार रूपये का गबन हुआ है।
फ़ोटो सतना टाइम्स डॉट इन
इस संबंध में प्रभारी उपायुक्त सहकारिता पीके मिश्रा ने बताया कि धान खरीदी केन्द्र बरका के केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध रूपये 1 करोड़ 29 हजार 138 की शासकीय राशि गबन करने के आरोप में थाना सरई में एफ आईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की विवेचना जारी है। उन्होने ने बताया कि कलेक्टर अरूण परमार के निर्देशन पर संबंधित केन्द्र से प्राप्त हो रही शिकायतो के आधार पर जॉच की गई। बरका धान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2 में खरीदी प्रभारी उदय पाल सिंह एवं कम्प्यूटर आपरेटर बिमलेश कुमार द्विवेदी के द्वारा किसानो से धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक किया गया।
इस दौरान खरीदी केन्द्र क्रमांक 1 में 548 किसानो से 43174 क्विटल धान की खरीदी की गई जिसमें समिति द्वारा 39273.00 क्विटल धान जमा कराया गया। प्रभारी द्वारा 3901.00 क्विटल धान कम जमा कराया गया।उन्होंने बताया कि इसी प्रकार खरीदी केन्द्र 2 में 1173.20 क्विटल धान खरीदी हुई, जिसमें 480 क्विटल धान जमा कराया गया। उपरोक्त दोनो खरीदी केन्द्रों को मिलाकर केन्द्र प्रभारी द्वारा 4594.20 क्विटल धान समिति में कम जमा कराया गया। दोनो केन्द्रों में उपलब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन कर मौक पर पंचनामा तैयार किया गया जिसमें केन्द्र पर परिवहन के बाद शेष स्टाक उपलब्ध नही पाया गया। जिसके फ लस्वरूप शासकीय राशि के गबन के आरोप में केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर आपरेटर के विरूद्ध पुलिस थाना सरई में एफ आईआर दर्ज कराई गई है।
बरका समिति सेवक उदयपाल सिंह के खिलाफ दर्जन भर से ऊपर ग्रामीण कलेक्ट्रोरेट कार्यालय सोमवार की दोपहर बाद पहुंचे। जहां कलेक्टर कार्यालय में शिकायती आवेदन पत्र देते हुये समिति सेवक पर धान खरीदी में गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि गजरहिया निवासी प्रमोद कुमार कुशवाहा 21 दिसम्बर को करीब 29 क्विटल धान खरीदी केन्द्र में ले गया था। किं तु उसमें भी गोलमाल कर दिया। आरोप लगाया जा रहा है कि समिति सेवक ने अपनी बेटी एवं पत्नी तथा रिश्तेदारों के खाते में खूब धन बरसाया है। उक्त बैंकखातों की जांच हो जाये तो कई चौकाने वाले मामले सामने आ सकते हैं। इसी तरह बृजेश कुमार यादव पिता स्व. रामप्रसाद यादव निवासी पुरैल के साथ धोखा-धड़ी हुआ है। 354 बोरी धान समिति में बेचा था। किंतु बाद में समिति सेवक ने बैंकखाते को बन्द करा कर मनगढ़ंत थाने में शिकायत कर दिया। ग्रमीणों ने उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की है।
सिंगरौली, मध्यप्रदेश।। चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम धरौली विद्यालय के समीप तिराहे पर एक ट्रैक्टर धान परिवहन करने जा रहा था कि बेकाबू होकर पलट गया जिसमें सवार चालक की दबने से मौत हो गयी। घटना के संबंध में चितरंगी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धरौली निवासी पुष्पेन्द्र जायसवाल पिता बब्बन जायसवाल उम्र 36 वर्ष धान लेकर अपने घर परिवहन करने जा रहा था तभी शाउमा विद्यालय के समीप बेकाबू ट्रैक्टर को मोड़ दिया।
Image credit by social media
जहां ट्रैक्टर पलटकर चारों खाने चित हो गया और इसके चपेट में आने से चालक पुष्पेन्द्र जायसवाल ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बचाव के लिये पहुंच गये। लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर
सिंगरौली।।नवानगर थाना के कचनी रेलवे टै्रक पर चलती मालगाड़ी के सामने एक 25 वर्षीय युवती कूदकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है।दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक घूरीताल निवासी सुनीता सोनी पिता मुन्ना सोनी उम्र 25 वर्ष ने आज बुधवार की सुबह करीब 10 बजे दिन से लापता हो गयी। परिजनों को जानकारी मिलने पर खोजबीन में जुट गये।
Photo credit by social media
परिजनों को शक हो गया था कि सुनीता सोनी सुसाइड करने वाली है। रेलवे टै्रक कचनी पर सुनीता का भाई पहुंचा और उसे तलाशने लगा। तभी कहीं झाड़ी में वह छुपी थी और जैसे ही कोयला लेकर मालगाड़ी ट्रेन आ रही थी कि उसके सामने सुनीता कूद पड़ी।
मृतिका के भाई ने यह भी बताया कि उसे बचाने के लिए हाथ दिया और मालगाड़ी ट्रेन का चालक रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोयले से भरी मालगाड़ी को इतना जल्दी रोकना संभव नहीं था। घटना की खबर मिलते ही एनटीपीसी सीआईएसएफ के जवान, स्थानीय पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए युवती के आत्महत्या करने के कारणों का पतासाजी करने में जुट गयी।
सिंगरौली।। दो नाबालिक प्रेमी शनिवार की रात में ओखरावल गांव के बैगा बस्ती में पेड़ की डाली में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों नाबालिकों का यह प्रेम प्रसंग परिवारजनों को नागवार लग रहा था। परिजनों के द्वारा विरोध करने पर प्रेमी युगल दुस्साहस भरा खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिये। वहीं बालक पक्ष के परिजनों ने शव लेने से ही इंकार कर दिया है।
दरअसल मिली जानकारी के मुताबिक माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम ओखरावल बैगा बस्ती निवासी रमेश कुमार पांडो उम्र 17 वर्ष एवं सरिता रावत उम्र 15 वर्ष दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दोनो ने एक ही रस्सी में फांसी का फंदा डालकर झूल गए,जहां दोनो की मौत हो गई। ग्रामीणो की बात माने तो दोनो के बीच कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनो एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजन शादी करने से मना कर दिये। परिजनों के इस विरोध के बाद दोनों प्रेमी बीच में घर छोड़कर भाग गये थे।
आज शनिवार को ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़ का शव एक पेड़ से लटका हुआ देखा तो माड़ा पुलिस को सूचना दिए। घटना स्थल पर टीआई कपूर त्रिपाठी व अन्य स्टाफ पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन तब तक में मृतक रमेश कुमार के परिजनों ने शव लेने से ही इंकार कर दिया। उनकी मांग है कि मृतिका सरिता के परिजनों को मुकदमा कायम कर गिरफ्तार करें। रमेश के परिजन पूरा दोष लड़की के परिजनों पर मढ़ रहे हैं। पुलिस पूरे दिन दोनों पक्षों को बैठाकर समझाईश देती रही। किन्तु मृतक रमेश के परिवारजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। फिलहाल रात 10 बजे तक पुलिस मामले को सुलझाने के लिए प्रयास करती रही, किन्तु बात नहीं बन पायी।
सिंगरौली।। जिले की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था इन दिनों अस्त-व्यस्त एवं पस्त हो गयी है। जिला खाद्य अधिकारी की उदासीनता का भरपूर फायदा कई विक्रेता उठा रहे हैं। आलम यह है कि बैढऩ ब्लाक के हर्रहवा समेत कई गांवों में तीन महीने का खाद्यान्न का वितरण अभी तक नहीं किया गया है। हितग्राही दुकानों का लगातार चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं।
File photo
गौरतलब हो कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का सख्त निर्देश है कि यदि गरीबों की थाली पर कोई भी डाका डालने का प्रयास करेगा तो उसके विरूद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई की जायेगी और ऐसे व्यक्तियों को जेल भेजा जायेगा। जिले में मुख्यमंत्री के निर्देश का खाद्य महकमा कितना पालन कर रहा है इसका जीता जागता उदाहरण बैढऩ ब्लाक के शासकीय उचित मूल्य दुकान हर्रहवा का है। यहां के ग्रामीणों का आरोप है कि तीन महीने से खाद्यान्न का वितरण विक्रेता द्वारा नहीं किया गया है। जिसकी शिकायत खाद्य महकमे के साथ-साथ कलेक्टर एवं एसडीएम के यहां भी की जा चुकी है।
लेकिन शिकायत करने के बावजूद अभी तक राशन का वितरण नहीं किया गया है। लिहाजा यहां के ग्रामीण इस 42 डिग्री के चिलचिलाती धूप में राशन दुकान का चक्कर लगाते-लगाते परेशान हो चुके हैं। उन्हें रोजाना खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। हितग्राहियों का यह भी आरोप है कि विक्रेता खाद्यान्न देने से भी मना नहीं करता लेकिन तारीख पर तारीख मिल रही है। इसके दो महीने पहले भी इसी तरह की भर्रेशाही उक्त दुकान के विक्रेता द्वारा किया गया था।
शिकायत के बावजूद उस समय भी खाद्यान्न का वितरण किसी तरह सरकारी उचित मूल्य दुकान के विके्रता द्वारा किया गया था। यहां के हितग्राहियों ने आरोप लगाया है कि खाद्य विभाग के अधिकारियों का संरक्षण मिला है। जिसके चलते खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। जिम्मेदार अधिकारी गरीबों की बात सुनने के लिए गंभीर नहीं हैं। फिलहाल जिले के राशन वितरण व्यवस्था प्रणाली अस्त-व्यस्त होने पर गरीबों को राशन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। जिसको लेकर जिला खाद्य अधिकारी सवालों में घिरते जा रहे हैं। हितग्राहियों ने इस ओर कलेक्टर का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खाद्यान्न वितरण व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त किये जाने की मांग की है।