मध्यप्रदेशविंध्यसिंगरौलीहिंदी न्यूज

MP : निलंबित बाबू ने राज्य शासन को हड़तालियों की भेजी भ्रामक जानकारी,पाचवें दिन हड़ताल जारी,व्यवस्था अस्त व्यस्त

सिंगरौली ।। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रहा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं हाफने लगी हैं। ग्रामीण अंचलों के कई स्वास्थ्य केन्द्रों का ताला नहीं खुलने से मरीज काफी परेशान हो रहे हैं।संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपने हाथों में मेंहदी से स्लोगन लिखकर विरोध जताया। प्रमुख स्लोगन में से शौक नहीं मजबूरी है, यह हड़ताल जरूरी है।

आधी तनख्वाह दुगुना काम, संविदा को एक पल न आराम। आर हो या पार हो, नियमित इस बार हो। नहीं किसी से भीख मांगते, हम अपना अधिकार मांगते।संविदा एकता जिन्दावाद। आधी रोटी आधा पेट, संविदा का भविष्य चढ़ गया भेंट। अभी करो अर्जेन्ट करो, हमको परमानेंट करो, करना होगा, करना होगा, हमको नियमित करना होगा, जागो मामा जागो, अपने वादों को पूरा करो। आश्वासन नहीं आदेश चाहिए। हम सबका एक ही नारा, नियमितीकरण है हक हमारा, हड़ताल संविदा कर्मचारियों हाथों में स्लोगन लिखकर प्रदेश सरकार को जमकर कोसा।

यह भी पढ़े – Farmer Day : किसान कई चुनौतियों से गुजर लोगो के थाली तक अन्न पहुंचाते है – पद्मश्री बाबूलाल दाहिया

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक ओर जहां संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल 19 दिसम्बर से लगतार जारी है। वहीं दूसरी ओर राज्य स्तर से हड़ताली कर्मचारियों की जानकारी मांगे जाने पर पद से निलंबित बाबू द्वारा राज्य स्तर को भ्रामक जानकारी भेजी जा रही है। जिसमें 50 प्रतिशत कर्मचारियों को हड़ताल पर दर्शाया जा रहा है, जबकि सभी कैडरों को मिलाकर जिले में कुल 448 पदों के विरूद्ध 413 कर्मचारी हड़ताल पर अनिश्चितकालीन डटे हुए हैं। वहीं संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने के कारण जहां पैथालॉजी विभाग, लेबर रूम, एनआरसी, ओपीडी, दवा वितरण जैसे सभी कार्य प्रभावित हैं, मरीजों को जांच, दवा एवं उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है। बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी द्वारा आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। ऐसे में हमारी सहमति आप सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए है और जरूरत पडऩे या राज्य कर्मचारी संघ के आहवान पर हम सभी आपके साथ हड़ताल में शामिल होंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयोजक सुधांशु मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी कि सिंगरौली जिले द्वारा हड़ताली कर्मचारियों की भ्रामक जानकारी राज्य स्तर को भेजी गई थी। बताते चलें कि सिंगरौली जिले में विभिन्न पदों पर 448 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनमें से 413 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिनकी जानकारी आज राज्य स्तर पर कैडरवाईज भेजी जा चुकी है। हमारे 90 प्रतिशत संविदा कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं और जो कुछ शेष हैं वह भी जल्द ही हड़ताल में शामिल हो जावेंगे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button