मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

Satna :श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया वृक्षारोपण

सतना,मध्यप्रदेश।। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत नगर पालिक निगम सतना के तत्वावधान में शहर में एक साथ 11 हज़ार पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। इस अभियान का उद्देश्य शहर में लाखों वृक्ष लगाकर शहर को हरा भरा बनाना है। जिसमें श्री कुलदीप सक्सेना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृहद वृक्षारोपण वेंकट क्रमांक 01 के छात्रावास में किया गया।

इस अभियान के तहत हज़ारों पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित कर हर भरे वृक्ष में तब्दील करना प्रमुख लक्ष्य है। संस्था के सदस्यों द्वारा इन पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।



उक्त कार्यक्रम में नगर पालिक निगम सतना महापौर योगेश ताम्रकार जी, लक्ष्मी यादव जी, आर.पी. सिंह परमार जी, बृजनंदन तिवारी जी, सुशील श्रीवास्तव जी, संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुशान्त कुलदीप सक्सेना, समाज सेवी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अभिनव सिंह दिखित, सह सचिव एडवोकेट कान्हा श्रीवास्तव, शुभम गुप्ता, आदित्य त्रिवेदी, अंकित गुप्ता एवं वेंकट क्रमांक 01 के शिक्षकगण, छात्र छात्राएं एवं सतना शहर के युवा और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button