मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

MP News :सतीश सुखेजा बने भारतीय सिन्धु सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष

सतना। सिंधी समाज की राष्ट्रीय नेतृत्व वाली समाजिक संस्था भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय संरक्षक एवं भोपाल भाजपा विधायक व प्रदेश भाजपा कार्यालय महामंत्री, भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा भगतराम जी, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश वाधवानी जी की विशेष अनुशंसा पर मध्यप्रदेश इकाई की आज घोषणा करते हुए सतना सिंधी समाज की शान एवं रीवा संभाग की सबसे बड़ी पहचान विन्ध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर सिंधी समाज के साथ सर्व समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

विन्ध्य चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा बने भारतीय सिन्धु सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष
Photo credit by social media

वही प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व गुलाब ठाकुर इंदौर तो महामंत्री महेश ठारवानी रीवा को महामंत्री बनाया गया है। सिन्धु सभा की प्रदेश कमेटी की घोषणा एवं सक्रिय समाजसेवियों को जिम्मेदारी दिए जाने पर मध्यप्रदेश सिंधी समाज द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए निम्न लोगो ने बधाई प्रेषित की है।


इसे भी पढे – Rewa News :मिनर्वा द मेडिसिटी हॉस्पिटल के देवतुल्य डॉक्टर ने कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या करने वाले एक गंभीर मरीज की जान बचाकर सुर्खियां बटोरीं


भारतीय सिंधु प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, महामंत्री महेश ठारवानी, सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर वाधवानी, चेम्बर महामंत्री संदीप कुमार जैन, भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष विजय जग्यासी, महामंत्री अशोक चांदवानी, विक्रम चैधरी, बलराम जग्यासी, वीरभान दास पुरस्वानी सहित सैकड़ो शुभचिंतको ने बधाई प्रेषित की है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button