मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज

विंध्य में भारतीय जनता पार्टी की विजय पताखा फहराने वाले भगवत शरण माथुर जी को नमन : मैहर विधायक

सतना।।भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष समूचे विंध्य में भारतीय जनता पार्टी का विजय ध्वज फहराने वाले महान विभूति भगवत शरण माथुर जी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन। विधायक त्रिपाठी ने कहा कि श्री माथुर ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने अपना सर्वश्व न्योछावर कर विंध्य में भारतीय जनता पार्टी का उदय किया। उन्होंने कहा कि श्री माथुर प्रचारक होने के साथ संगठन मंत्री जैसे दायित्व का निर्वाहन करते हुए सम्पूर्ण जीवन अविवाहित

रहकर देश की सेवा में अपने आप को समर्पित करने का कार्य किया। ऐसी पूण्य आत्मा को मेरा बार बार नमन। उन्होंने कहा कि श्री माथुर की मेहनत के बदौलत ही पहलीबार रीवा में नगर निगम के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में अपना परचम लहराया इसके बाद आज वो दिन है कि विंध्य की सर्वाधित सीटो में चाहे नगर निगम हो नगरपालिका हो विधान परिषद हो या लोकसभा हो भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरा रहा है। विंध्य में आज जो भी नेता भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले जनता का प्रतिनिधित्व कर रहा है भगवत शरण माथुर जी की देन है। ऐसे देदीप्यमान चिराग को मेरा एकबार पुनः नमन।

यह भी पढ़े – MP : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी,शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 29 हजार पद

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button