मध्यप्रदेशविंध्यसिंगरौलीहिंदी न्यूज

सड़क हादसा : अलग अलग दो सड़क हादसे, दो लोगो की मौत,तीन गंभीर रूप से घायल

सिंगरौली ।। बुधवार का दिन ऊर्जाधानी के लिए मनहुस रहा। अलग-अलग सड़क हादसे में एनसीएल कर्मी सहित बैढऩ कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं किशोरी सहित दो महिलाएं घायल हो गयीं। पहली घटना माड़ा थाना क्षेत्र के रम्पा में अनियंत्रित टै्रक्टर चालक ने छात्रा को कुचला। वहीं दूसरी घटना निगाही मोड़ में कार व आटो के बीच हुई सीधी भिड़ंत का है।


जानकारी के मुताबिक माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रंपा निवासी लक्ष्मण यादव की 20 वर्षीय पुत्री सुमित्रा यादव सुबह 11 बजे घर से बैढऩ कन्या डिग्री कॉलेज जाने के लिए निकली थी और सड़क के किनारे खड़ी थी कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार ट्रैक्टर वाहन क्र.एमपी 66 ए 2542 की चपेट में आ गई। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद जहां चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। वहीं गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी। इधर जानकारी मिलते ही माड़ा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां काफी समझाइश के बाद शव को पीएम के लिए रवाना किया।

यह भी पढ़े – Satna : शराब दुकान में धक्का लगने के मामूली विवाद पर आरोपी नेबका मारकर कर दी हत्या,बाल अपचारी सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

वहीं दूसरी घटना नवानगर थाना के समीपस्थ एमपीईबी सब स्टेशन के समीप निगाही-जयंत मुख्य मार्ग के पास की है। यह घटना उस वक्त की है जब आटो वाहन क्र. एमपी 66 आर 2312 अमलोरी से सवारियों को लेकर शक्तिनगर की ओर जा रहा था कि सामने से आ रही स्विफ्ट कार वाहन क्र.एमपी 66 सीए 0914 के बीच सामने सामने भिड़ंत में आटो में वाहन में सवार एनसीएल कर्मी रमेश प्रसाद पिता स्व.मूरत उम्र 57 वर्ष निवासी निगाही की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि आटो वाहन में सवार विद्यावती एवं उनकी 7 वर्षीय पुत्री आयुषी व आटो वाहन चालक नितेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये।

photo social media

दो घायलों को जिसमें मॉ-पुत्री को नेहरू चिकित्सालय जयंत एवं आटो वाहन चालक को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढऩ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन अनियंत्रित गति में थे। चालकों ने नियंत्रण खो दिया जिसके बदौलत इतना बड़ा हादसा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच नवानगर पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पतालों के लिए रवाना किया।



मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चकाजाम :
जानकारी के मुताबिक माड़ा से रम्पा उपार्जन केन्द्र धान लेकर जा रहे बेलगाम टै्रक्टर वाहन के चालक ने छात्रा को कुचलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग में ही शव रखकर कई घण्टों तक मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान माड़ा थाना प्रभारी नागेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा लगातार परिजनों को समझाईश दी जाती रही। करीब दो घण्टे बाद किसी तरह से मृतका के परिजन अधिकारियों की बात को मानते हुए जाम खोल दिया। इस दौरान मुख्य मार्ग के दोनों तरफ छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थीं। काफी समझाईश के बाद परिजन चकाजाम खोलने के लिए राजी हुए।

यह भी पढ़े – MP : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी,शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे 29 हजार पद

बेटी को ससुराल पहुंचाने जा रहा था पिता
जानकारी के मुताबिक एनसीएल कर्मी रमेश प्रसाद अपनी बेटी को ससुराल रावर्ट्सगंज यूपी छोडऩे जा रहे थे। शक्तिनगर तक आटो बुक किया था। घर से बेटी को उसकी मॉ ने हंस दुलार कर विदा किया था, शायद किसी को पता नहीं था कि आज विद्यावती के ऊपर से पिता का साया उठ जायेगा। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि दोनों वाहन असंतुलित गति से थे। हादसे के वक्त दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। यदि अनियंत्रित गति में वाहन न होते तो यह हादसा टल सकता था। उक्त घटना के बाद रमेश प्रसाद के घर में मातम छाया हुआ है। पुलिस कार वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279,337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button