होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

आस्था पर सवाल: मैहर के शारदा मंदिर में ‘खयानत’ का आरोप! 2 किलो चांदी का छत्र और सोने की नथ गायब होने की शिकायत; पुजारी बोले- ‘बदनाम करने की साजिश’

मैहर (मध्य प्रदेश)। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मैहर में स्थित मां शारदा के दरबार में चढ़ावे को लेकर एक सनसनीखेज विवाद खड़ा ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मैहर (मध्य प्रदेश)। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी मैहर में स्थित मां शारदा के दरबार में चढ़ावे को लेकर एक सनसनीखेज विवाद खड़ा हो गया है। जबलपुर के एक श्रद्धालु ने मंदिर में चढ़ाए गए 2 किलो चांदी के छत्र और सोने की नथ के ‘गायब’ होने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब जिला प्रशासन द्वारा प्रधान पुजारी को जारी किया गया नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लाखों भक्तों की आस्था पर सवाल उठ गए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला 22 अक्टूबर का है।

  • श्रद्धालु का आरोप: जबलपुर निवासी व्यवसायी संजय पटेल ने आरोप लगाया कि उन्होंने सायंकाल आरती से पहले यह कीमती भेंट (2 किलो चांदी का छत्र, मुकुट और सोने की नथ) वहां मौजूद पुजारी सुमित महाराज को सौंपी थी।

  • रसीद न मिलने की शिकायत: श्रद्धालु का आरोप है कि उन्हें इस दान की कोई रसीद नहीं दी गई। जब एक हफ्ते बाद भी रसीद नहीं मिली, तो उन्होंने 30 अक्टूबर को कलेक्टर मैहर से मौखिक शिकायत कर दी।

  • प्रारंभिक जांच: कलेक्टर की शिकायत के बाद हुई प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर यह पाया गया कि यह कीमती चढ़ावा मंदिर समिति के कोषालय (खजाने) में जमा ही नहीं हुआ था।

पुजारी ने आरोपों को बताया ‘साजिश’

मामला तूल पकड़ने पर मंदिर के प्रधान पुजारी पवन महाराज ने इसे मंदिर को बदनाम करने की ‘साजिश’ करार दिया है।

SDM ने जांच जारी रहने की पुष्टि की

इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच, मंदिर प्रशासक और मैहर एसडीएम दिव्या पटेल ने इस बात की पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है।

SDM का बयान: उन्होंने बताया कि ‘शिकायत की जांच के लिए मंदिर के कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। उनके जवाब हमें मिल गए हैं। इन जवाबों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’

पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके और भक्तों की आस्था बनी रहे।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram