होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

MP में खाद पर सियासत..खाद संकट पर सतना सांसद का बयान बना सियासी बवंडर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज

Satna News :मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद संकट गहराने के साथ ही यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

खाद संकट पर सतना सांसद का बयान बना सियासी बवंडर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज

Satna News :मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन के दौरान खाद संकट गहराने के साथ ही यह मुद्दा अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। किसानों की लगातार परेशानी और लंबी कतारों के बीच भाजपा के वरिष्ठ सांसद गणेश सिंह का बयान प्रदेश सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

खाद संकट पर सतना सांसद का बयान बना सियासी बवंडर, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग तेज

सांसद ने किसानों की पीड़ा को कष्टप्रद बताते हुए पत्र जारी किया है।जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विपक्ष ने इसे भाजपा पर हमला बोलने का बड़ा हथियार बना लिया है।जो अब राजनीतिक गलियारों खासा ट्रोल हो रहा है।

इसे भी पढ़े – Satna में चाय की दुकान पर युवक की गोली मारकर हत्या, मोबाइल छीनने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

दरअसल सतना से लगातार पांच बार के सांसद रहे गणेश सिंह ने खाद को लेकर चिंता जाते हुये अपने पत्र में साफ लिखा कि जिले एवं प्रदेश के विभागों के अधिकारी इसे गंभीरता से लें। किसानों की लंबी लाइन देख कर मुझे बहुत कष्ट हो रहा है।खाद के वितरण में पारदर्शिता की भी कमी है, निजी क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर किसान खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं, डबल लॉक में उन्हीं किसानों को खाद मिल रही है। जो सोसायटी के सदस्य हैं वो भी पर्याप्त नहीं है। लेकिन बड़ी संख्या में छोटे किसान जिनका जोत का रकबा कम है वे भटक रहे हैं।उन्होंने पत्र में आंगे कहा कि किसानों को परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन को हमारा और हमारे पार्टी का पूरा सहयोग जैसा चाहे वैसा लें और व्यवस्था में तत्काल सुधार करें।

जीतू पटवारी का पलटवार

सांसद का यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स में पत्र को शेयर करते हुए लिखा की हम तो कहते ही थे, ये सरकार निकम्मी है! एक भाजपा विधायक कलेक्टर की कॉलर पकड़कर कहता है, यह सरकार निकम्मी है!, एक भाजपा सांसद पत्र लिखकर कहता है यह सरकार निकम्मी है! और किसान लाइन में लगकर कह रहे हैं यह सरकार निकम्मी है!

इसे भी पढ़ें – Maihar News :भतीजे ने मौसी के शव से किया रेप…बक्से में मिली महिला की लाश का खुला राज, भतीजा ही निकला हत्यारा

पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

पटवारी ने पूर्व सीएम और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को टैग करते हुए सवाल किया है कि “आंखें खोलो, कुछ तो बोलो! यह निकम्मापन कब तक चलेगा? किसान को खाद कब मिलेगी?”

सांसद ने दिया जबाब

सांसद ने विपक्ष को जबाब देते हुए लिखा कि किसानों के खाद की कमी को लेकर आ रहे फ़ोन को देखते हुए मैंने जिला प्रशासन को खाद्य वितरण की व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अपनी तथा पार्टी की हर तरह की मदद की पेशकश प्रेस बयान के माध्यम से की थी।लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मनगढ़ंत राजनीतिक षड्यंत्र से भरा एक पोस्ट लिखा है।मैं उसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ तथा ऐसी ओछी राजनीति न करने की सलाह देता हूँ।साथ ही उन्हें यह बताना चाहता हूँ कि डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार किसानों सहित प्रदेश के सभी वर्गों के विकास और तरक्की के लिए ऐतिहासिक काम कर रही है। शायद यही कारण है कि कांग्रेस को जलन हो रही है।

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram