होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

NEET के स्टूडेंट ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा “सॉरी मम्मी-पापा…”, मोबाइल में सर्च किया कैसे करे सुसाइड!

Maihar Neet Student Sucide :मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है 19 ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

Neet student sucide

Maihar Neet Student Sucide :मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे एक छात्र ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली है 19 वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जीवन समाप्त कर लिया है। इस घटना ने अमरपाटन सहित पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Neet student sucide

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान स्वयम चौधरी (19) निवासी अमरपाटन के रूप में हुई है। स्वयम, अमरपाटन सतना रोड पर राजा मैरिज गार्डन के पास किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने कमरे में चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

अब जिंदगी अच्छी नही लग रही “sorry mummy papa”

पुलिस को मौके से एक भावुक सुसाइड नोट मिला है। उसमें स्वयम ने लिखा “मुझे अनवॉन्टेड थॉट्स आ रहे हैं, दिमाग फट रहा है। एंग्जाइटी की प्रॉब्लम है, अब जिंदगी अच्छी नहीं लग रही। सॉरी मम्मी-पापा… मैं आपकी ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाया। दादी का ख्याल रखना, उन्हें शुगर है। मेरी आत्महत्या में किसी का कोई दोष नहीं है। इस नोट ने हर किसी को भावुक कर दिया है।

गूगल पर सर्च किया था ‘आत्महत्या कैसे करें’

जांच के दौरान पुलिस को छात्र का मोबाइल मिला। उसमें सर्च हिस्ट्री से पता चला कि स्वयम ने आत्महत्या से पहले कई बार गूगल पर “आत्महत्या कैसे की जाए” टाइप कर जानकारी जुटाई थी।

परिवार में मातम

पुलिस के मुताबिक, स्वयम के पिता ओमप्रकाश चौधरी की सतना रोड पर कंप्यूटर की दुकान है, जबकि मां मीनाक्षी चौधरी अमरपाटन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। करीब 8 साल पहले माता-पिता का तलाक हो गया था। तब से स्वयम मां और सौतेले पिता के साथ रह रहे थे।कुछ दिन पहले, 10 सितंबर को उनका जन्मदिन था, लेकिन उन्होंने यह दिन मनाया नहीं। स्वयम 12वीं पास कर चुके है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन स्वयम का अंतिम संस्कार प्रयागराज में करेंगे। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है।

Satnatimes.in स्वागत है आपका ! हम एक अग्रणी और सत्यप्रिय समाचार प्रकाशक हैं, जो आपको नवीनतम समाचार, खेल, विज्ञान, तकनीक, मनोरंजन, स्वास्थ्य, और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं की अपडेट प्रदान करते हैं।... और पढ़ें