मध्यप्रदेशविंध्यसतनाहिंदी न्यूज
Satna News : शासकीय माध्यमिक विद्यालय दलदल का नामकरण शहीद कर्णवीर सिंह के नाम,सीएम ने की थी घोषणा

सतना।।सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा गठित समिति के निर्णय अनुसार विकासखंड रामपुर बघेलान के शासकीय माध्यमिक विद्यालय दलदल बनाफर टोला का नामकरण वीर जवान शहीद लाल कर्णवीर सिंह शासकीय माध्यमिक विद्यालय दलदल बनाफर टोला किये जाने का आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट में तैनात जवान कर्णवीर सिंह की जम्मू कश्मीर में आंतकियों के विरुद्ध मुठभेड़ में गोली लगने से शहादत हो गई थी। 22 अक्टूबर 2021 को अमर शहीद को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गांव के एक शासकीय संस्था का नाम शहीद कर्णवीर सिंह के नाम पर करने की घोषणा की गई थी।