Maihar News :उप मुख्यमंत्री का मैहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सतना।।मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के जिला मैहर के प्रथम आगमन पर रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने बैंड बाजा और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

Image credit by social media

इस मौके पर नव निर्वाचित विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सेमरिया केपी त्रिपाठी, स्पीकर नगर निगम रीवा भी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के मैहर जिले में प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस मैहर में सतना और मैहर जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया।


इसे भी पढ़े – Satna News :विकसित भारत संकल्प यात्रा कल से होगी प्रारंभ,तैयारी संबंधी बैठक संपन्न

 


उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के जिला मैहर प्रथम आगमन पर सर्किट हाउस में कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने सौजन्य भेंट कर जिले की प्रशासनिक गतिविधियों और विकास के संबंध में चर्चा की। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

किये मां शारदा के दर्शन

मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुक्रवार को मैहर पहुंच कर मां शारदा देवी के दर्शन और पूजा अर्चना की।

Image credit by social media

उन्होंने सपत्नीक मैहर मंदिर में हवन पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं मैहर, सतना और रीवा के स्थानीय जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here