Satna News :विकसित भारत संकल्प यात्रा कल से होगी प्रारंभ,तैयारी संबंधी बैठक संपन्न

Image credit by social media

सतना,मध्यप्रदेश।। भारत सरकार द्वारा देश में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा सतना एवं मैहर जिले में 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2024 तक 40 दिवस चलेगी। संकल्प यात्रा की तैयारी संबंधी बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार एवं प्रभारी अधिकारी विकसित भारत संकल्प यात्रा राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Image credit by social media

बैठक में कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा, कलेक्टर मैहर रानी बाटड, आयुक्त नगर निगम अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्टर ऋषि पवार, एसडीएम सिटी नीरज खरे, उपायुक्त भूपेंद्रदेव परमार सहित विभाग प्रमुख अधिकारी, नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद पंचायतो के सीईओ सहित विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
संयुक्त सचिव श्री एनबीएस राजपूत ने कहा कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने चैनलों के माध्यम से ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों को जानकारी भेजें।


इसे भी पढ़े – Satna News :छोटी सी मोबाइल की दुकान का 19 लाख रूपए का बिल देखकर उपभोक्ता के उडे होश


साथ ही संकल्प यात्रा के प्रदर्शन बोर्ड भी लगायें। संकल्प यात्रा की जानकारी व्हाट्सअप गु्रप एवं अन्य सोशल मीडिया का माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचारित करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा में आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, कृषि क्रेडिट कार्ड, नवीन खाता खोलना, स्वस्थ भारत मिशन, खाद्य सुरक्षा, गुणवत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, उचित पोषण, गरीबों के लिए आवास, वित्त पोषण सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाएं शामिल हैं। योजनाओं के संबंध में जागरूकता के लिए क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन प्रदर्शन भी होगा।

Image credit by social media

लाभार्थियों की व्यक्तिगत सफलता की कहानियों और उपलब्धियों को साझा करने के लिए “मेरी कहानी-मेरी जुबानी“ जैसे कार्यक्रम होंगे तथा धरती कहे पुकार के, स्वच्छता गीत आदि जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। ड्रोन प्रदर्शन द्वारा प्राकृतिक खेती, स्वाईल हेल्थ कार्ड के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जायेगा।


इसे भी पढ़े – सर्दी में सहायक बनी सतना की ये सामाजिक संस्था, गरीबो को ठंड में बांट रही गर्म कपड़े


कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि यात्रा के लिये नियुक्त किये गये सभी नोडल अधिकारी सतत मॉनीटरिंग करेंगे। एलडीएम एवं संबंधित बैंक प्रबंधकों से संपर्क बनायें। विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ शनिवार 16 दिसंबर को अपरान्ह 4 बजे सतना शहर में चौपाटी सिविल लाईन से होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रेजेंटेशन एवं यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी परियोजना अधिकारी गौरव शर्मा ने प्रस्तुत की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here