क्राइम न्यूजमध्यप्रदेशविंध्यसतना

SATNA CRIME : IPL क्रिकेट के अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश,लगभग 30 लाख रु ट्रांजेक्शन की जानकारी,दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सतना।।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सतना धर्मवीर सिंह के कुशल निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेंद्र जैन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलगवां निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में हमराही स्टाफ के साथ की गई बड़ी कार्यवाही।
घटना विवरण- दिनाँक 03/04/22 को शहर भ्रमण के दौरान सउनि उमेश पाण्डेय द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि बंधन बैंक कृष्ण नगर के पास
कुछ लोग आई.पी.एल. क्रिकेट खेल में हारजीत का सट्टा मोबाइल के माध्यम से खेल रहे हैं। सूचना जानकारी वरिष्ट अधिकारियो को दिया जो मौके पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किये बाद सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु हमराह स्टॉफ के साथ

मुखबिर के बताये स्थान बंधन बैक कृष्णनगर लेकर रवाना होकर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँचकर रेड किया तो बंधन बैंक के पास कृष्णनगर सतना खम्भे के नीचे लाइट के प्रकाश में कुछ लोग बैठकर मोबाइल चलाते हुए दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने लगे। घेराबन्दी कर दो लोगों को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम प्रकाश पाण्डेय उर्फ पिन्कू पिता स्व0 प्रेमलाल पाण्डेय उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम स्नेही बड़ा टोला थाना ताला जिला सतना एवं अनिल मिश्रा पिता जीवनलाल मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी मकान न० 158 विश्वनाथ कालोनी बस स्टैण्ड छतरपुर थाना कोतवाली जिला छतरपुर हाल मोगिया जी के किराये का मकान बंधनबैक के पास कृष्णनगर थाना कोलगवा जिला सतना का होना बताये। बंधन बैंक के पास कृष्णनगर सतना खम्भे के नीचे बैठकर मोबाइल के माध्यम से आई.पी.एल. क्रिकेट खेल में हारजीत की बाजी लगाकर सट्टा खेलते पाये गये। प्रकाश मिश्रा से रेड मी कम्पनी ब्लैक ग्रे कलर का नोट टेन प्रो मैक्स का मोबाईल जिसमे सिम जियो नम्बर 7000859469 एवं आईडिया की सिम न0 7049564842 जिसका आईएमईआई न. 864017054989198 एवं आईएमईआई 864017054989206,दर्जनों बैंक खाते मिले हैं जिनमे लगभग 30 लाख रु के लेनदेन की जानकारी मिली है,साथ ही एक अदद A4 साइज का पेपर जिसमे रुपये पैसा का हिसाब आगे पीछे लेख है, एक अदद बालपेन एवं अनिल मिश्रा का रेड मी कम्पनी का मोबाइल जिसमे जियो कम्पनी के सिम न0 8817947245 एवं एयरटेल की सिम न० 9752099185 लगी है पंजाब नेशनल बैंक कृष्णनगर सतना मे खाता है तथा दो अदद A4 साइज का पेपर जिसमे दिनांक 03/04/22 एवं सट्टे का हिसाब किताब लेख है जिनसे आई.पी.एल क्रिकेट खेल मे सट्टा खेलने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गये जो कोई दस्तावेज नही होना बताये। आरोपीगण उपरोक्त का उक्त कृत्य अपराध धारा धारा 4(क) सट्टा अधिनियम के तहत दण्डनीय पाये जाने से थाना में अपराध क्र 515/22 कायम किया गया एवं प्रकाश मिश्रा एवं अनिल मिश्रा से आई.पी.एल क्रिकेट सट्टा से ट्रान्जेक्सन संबंध में पूछताछ किया जो सुनील सबनानी निवासी डालीबाबा पंजाबी मोहल्ला सतना एवं राज व्दारा रोजाना मोबाईल के माध्यम से उसके कहने पर घूम फिरकर मोबाईल के माध्यम से खिलवाने एवं ट्रान्जेक्सन के बाद पूरा हिसाब सुनील सबनानी एवं राज को देना बताया। सुनील सबनानी एवं राज व्दारा जानबूझकर अपराध का दुष्प्रेरण किया जा रहा है जिसका कृत्य धारा 109 ता.हि. के तहत दण्डनीय पाये जाने से मामले में सुनील सबनानी एवं राज को भी आरोपी बनाया गया जिनकी तलाश हेतु अलग-अलग टीम बनाकर हर संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही है एवं संबंधित खातों के संबंध में बैंक से जानकारी प्राप्त की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी (1) प्रकाश पाण्डेय उर्फ पिंकू पिता स्व प्रेमलाल पाण्डेय 34 वर्ष निवासी ग्राम स्नेही बड़ा टोला थाना ताला
(2) अनिल मिश्रा पिता जीवनलाल मिश्रा 34 वर्ष निवासी विश्वनाथ कालोनी छतरपुर हाल मोगिया जी का किराए का मकान कृष्ण नगर कोलगवां
फरार आरोपी- (1) सुनील सबनानी निवासी डालीबाबा पंजाबी मोहल्ला कोतवाली
(2) राज उर्फ राजकुमार त्रिपाठी
सराहनीय भूमिका- निरी डी पी सिंह चौहान, उप निरी शैलेन्द्र पटेल, सउनि उमेश पाण्डेय,प्र आर वाजिद खान,बृजेश सिंह,रामाकांत तिवारी,आर दिलीप दुवेदी,सै ओमप्रकाश दुवेदी
साइबर सेल-प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह सउनि दीपेश पटेल,आर अजीत मिश्रा,पुलिस लाइन से आरक्षक राहुल सिंह।

JAYDEV VISHWAKARMA

पत्रकारिता में 4 साल से कार्यरत। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक मुद्दों, राजनीतिक, स्वास्थ्य व आमजन से जुड़े विषयों पर खबर लिखने का अनुभव। Founder & Ceo - Satna Times

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button