होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

INDORE GAS UPDATE: उद्योगों पर ‘महंगाई’ की मार; कमर्शियल PNG के दाम ₹18/kg बढ़े, घरेलू ग्राहकों को फिलहाल राहत

इंदौर। गेल (GAIL) द्वारा उद्योगों को मिलने वाला डिस्काउंट खत्म किए जाने के बाद इंदौर के औद्योगिक क्षेत्रों में खलबली मच गई ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

इंदौर। गेल (GAIL) द्वारा उद्योगों को मिलने वाला डिस्काउंट खत्म किए जाने के बाद इंदौर के औद्योगिक क्षेत्रों में खलबली मच गई है। 1 मार्च 2026 से लागू हुई नई दरों और पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) के तनावपूर्ण हालात ने गैस आपूर्ति के समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

क्यों बढ़े दाम और क्या है वर्तमान स्थिति?

  • डिस्काउंट खत्म: गेल इंडिया ने कमर्शियल सप्लाई पर मिलने वाली छूट बंद कर दी है, जिससे कीमतें 18 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं।

  • सप्लाई रूट में बदलाव: अवंतिका गैस लिमिटेड के अनुसार, कतर से सप्लाई बाधित होने के कारण अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण-पूर्व एशिया से गैस मंगवाई जा रही है। लंबा रास्ता होने के कारण लागत बढ़ गई है।

  • फोर्स मेजर (Force Majeure): कंपनी ने खाड़ी के हालातों को ‘नियंत्रण से बाहर’ बताते हुए अनुबंध की शर्तों में बदलाव की सूचना दी है।

उद्योगों के सामने ‘दोहरी मुसीबत’

इंदौर के करीब 350 उद्योगों (सांवेर रोड, पालदा और पोलोग्राउंड) के लिए यह स्थिति किसी झटके से कम नहीं है:

नगर निगम की गैस आपूर्ति बंद

भुगतान के संकट के बीच अवंतिका गैस लिमिटेड ने इंदौर नगर निगम को बड़ा झटका दिया है। लंबे समय से बकाया भुगतान न होने के कारण निगम के वाहनों को दी जाने वाली गैस सप्लाई रोक दी गई है। कंपनी अब बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है।

घरेलू ग्राहकों को राहत और हेल्पलाइन

राहत की बात यह है कि घरेलू पीएनजी (Domestic PNG) उपभोक्ताओं के लिए दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंदौर में गैस की खपत का गणित (प्रतिदिन)

श्रेणी ग्राहक संख्या औसत खपत
घरेलू PNG 1,00,000 30,000 किलो
वाहन (CNG) 1,25,000 किलो
कमर्शियल PNG 500
उद्योग 350

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें