Ananya Panday Look Aryan Khan Film Premiere: आर्यन खान की बतौर निर्देशक (Director) पहली फिल्म The Ba***ds of Bollywood का प्रीमियर बीती रात (17 सितंबर) मुंबई में हुआ। यह शाम पूरी तरह स्टार-स्टडेड रही, जहां शाहरुख खान के पूरे परिवार से लेकर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, काजोल और बॉबी देओल जैसे सितारे नजर आए। इस मौके पर अनन्या पांडे भी पहुंचीं, जो सुहाना खान की क्लोज फ्रेंड हैं। हालांकि, उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

अनन्या ने इस खास शाम के लिए व्हाइट गाउन चुना। चेहरा हमेशा की तरह ग्लो कर रहा था, लेकिन उनकी बॉडी का टोन थोड़ा डार्क नजर आया। यूजर्स का कहना था कि पहले की तुलना में वो टैन (Tan) लग रही थीं। कुछ इसे मेकअप की गलती बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि वे हाल ही में किसी आइलैंड वेकेशन से लौटी हैं और धूप में रहने की वजह से स्किन टैन हो गई है।
अनन्या के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया आई। एक यूजर ने लिखा, “गंदा मेकअप।” दूसरे ने सवाल किया कि आखिर अनन्या ने बॉडी पर इतना डार्क मेकअप क्यों किया। वहीं कुछ फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया। एक फैन ने लिखा कि लोग बेवजह कमेंट कर रहे हैं, जबकि सच यह है कि अनन्या छुट्टियां मनाने गई थीं और टैन हो गईं। फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा, “जिंदगी संभालो, दिमाग संभालो।”
अनन्या पांडे ने साल 2019 में Student of the Year 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हाल ही में उन्हें Kesari Chapter 2 में देखा गया था। अब उनकी अगली फिल्म Tu Meri Main Tera में वह रूमी के किरदार में नजर आएंगी, जहां उनके अपोजिट कार्तिक आर्यन हैं। इस फिल्म की शूटिंग के सेट से अनन्या का टैन लुक पहले भी सुर्खियों में रह चुका है।
अनन्या के पास Dharma Productions की Chand Mera Dil भी है, जो 2026 में रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें उनके साथ लक्ष्य नजर आएंगे। इस फिल्म में आन्या सिंह, राघव जुयाल, साहेर बाम्बा, बॉबी देओल, मोना सिंह और गौतमी कपूर भी अहम भूमिकाओं में होंगे। दिलचस्प बात यह है कि लक्ष्य भी आर्यन खान की The Ba***ds of Bollywood में दिखाई देंगे।







