होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म
गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मराठी रंग में रंगी हरियाली तीज: KJS सीमेंट लेडीज मंडल ने मनाया पारंपरिक उत्सव 

Maihar News :केजेएस सीमेंट राजनगर के आवासीय परिसर स्थित देवेन्द्रराज क्लब रविवार को हरियाली तीज के उल्लास और मराठी संस्कृति की झलक ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

मराठी रंग में रंगी हरियाली तीज: केजेएस सीमेंट लेडीज मंडल ने मनाया पारंपरिक उत्सव 

Maihar News :केजेएस सीमेंट राजनगर के आवासीय परिसर स्थित देवेन्द्रराज क्लब रविवार को हरियाली तीज के उल्लास और मराठी संस्कृति की झलक से सराबोर रहा। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती आभा सिंघवी के नेतृत्व में इस वर्ष हरियाली तीज का आयोजन “सर्व मराठी” थीम पर किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने मराठी वेशभूषा धारण कर पारंपरिक अंदाज़ में उत्सव को जीवंत बना दिया।

मराठी रंग में रंगी हरियाली तीज: केजेएस सीमेंट लेडीज मंडल ने मनाया पारंपरिक उत्सव 

समारोह स्थल को फूलों की रंगोली, रंगीन गुब्बारों और पुष्पहारों से इस तरह सजाया गया था कि वातावरण पूरी तरह उत्सवी हो गया। महिलाओं का मराठी परिधान, पारंपरिक गहनों और नथ के साथ रैंप वॉक करते हुए प्रवेश उत्सव की शान बढ़ा रहा था।

गणेश वंदना से शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ रिंकी मिश्रा ने मनमोहक गणेश वंदना नृत्यगान से किया। इसके बाद शिव-वंदना और मराठी लावणी पर प्रस्तुतियां हुईं, जिन पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर समां बांधा। रैंप वॉक के दौरान मराठी गीतों की धुन ने हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

इसे भी पढ़े – Maihar News Today :नदी में मिला किसान का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हरियाली क्वीन” बनीं ललिता शुक्ला

महिलाओं की साज-सज्जा, मराठी वेशभूषा और अदाओं के आधार पर इस वर्ष का “हरियाली क्वीन” का ताज ललिता शुक्ला के सिर सजा। उनके पारंपरिक लुक और गरिमा ने सबका दिल जीत लिया।

खेल, क्विज़ और मनोरंजन

आभा सिंघवी के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम को रश्मि श्रीवास्तव, रविता शुक्ला और विनीता सिन्हा ने भी सहयोग दिया। उत्सव समिति ने क्विज़ हाउसिंग, विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों से पूरे आयोजन को रोचक बना दिया।इस अवसर पर महिला मंडल की कई सदस्याएं शामिल हुईं, जिनमें सोनू सिंह बघेल, संध्या सिंह चौहान, दीपा शुक्ला, दीपिका वर्मा, पूनम पांडे, प्रतिभा श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, पूनम सानी, मौसमी जानां, महिमा चतुर्वेदी, कृष्णा साहू, आभा राय, भूमि साहू और चांदनी सक्सेना की मौजूदगी खास रही।

 

पिछले पाँच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय जयदेव विश्वकर्मा, जनसरोकार और जमीनी हकीकत की आवाज़ हैं। सामाजिक सरोकार, सकारात्मक पहल, राजनीति, स्वास्थ्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर इनकी पकड़ गहरी है। निष्पक्षता और सटीक ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाने वाले जयदेव, जनता के असली सवालों को सामने लाने में यक़ीन रखते हैं।... और पढ़ें

×

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram

Home

Latest News

Web Stories

Satna News

Instagram