Satna News Today :सतना शहर में करीब छह साल पहले हुए चौराहा सौंदर्यीकरण घोटाले की जांच ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। ईओडब्लू रीवा की एक टीम ने मंगलवार को सतना नगर निगम कार्यालय में छापा मारकर घोटाले से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किए है। डीएसपी प्रभा किरण किरो के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा है।

जानकारी मुताबिक यह मामला साल 2019 में शहर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण में हुए कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है, जिसमें EOW ने पिछले साल ही 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
25 लाख से ज्यादा के गबन का आरोप
EOW ने अपनी जांच में पाया है कि सौंदर्यीकरण के नाम पर कुल 25 लाख 46 हजार 414 रुपए का गबन किया गया। इस मामले में तत्कालीन निगम इंजीनियर मुकेश चतुर्वेदी, रोजल सिंह, केपी शर्मा, आरपी सिंह, एसडी पांडेय, योगेश तिवारी, नागेंद्र सिंह, सहायक आयुक्त महेश कोरी और दो ठेका कंपनियों (यूबर्ती इंजीनियर्स और मैसर्स विकास) समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज है।
इसे भी पढ़े – Satna News :भोपाल में 7वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में छोटे भाई के नाम लिखी आखिरी चिट्ठी
क्या था सौंदर्यीकरण घोटाला?
साल 2019 में नगर निगम ने पन्नीलाल चौक, लालता चौक, सिविल लाइन चौराहा और धवारी चौराहा के सौंदर्यीकरण का काम कराया था। इन चौराहों पर मूर्तियां, फव्वारे और सेल्फी प्वाइंट बनाने के नाम पर 20 लाख से 80 लाख रुपए तक खर्च दिखाए गए। हालांकि, पार्षदों और RTI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कागजों पर दिखाए गए खर्च और जमीनी स्तर पर हुए काम की गुणवत्ता में भारी अंतर है और करोड़ों की राशि का गोलमाल किया गया है।
इसे भी पढ़े – देशभर में सबसे ज्यादा MP की महिलाएं पीती हैं शराब!जीतू पटवारी के बयान से मचा बवाल, BJP बोली
निगम में नहीं हुई सुनवाई तो EOW पहुंचा मामला
बताया जाता है कि पार्षदों ने इस मामले को कई बार निगम की बैठकों में उठाया और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद RTI कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत EOW से की। लंबी जांच के बाद पिछले साल FIR दर्ज हुई और अब EOW ने रिकॉर्ड जब्त करने की कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को टीम ने नगर निगम इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह के दफ्तर पहुंचकर निर्माण से जुड़े सभी दस्तावेज मांगे और कई महत्वपूर्ण फाइलें अपने साथ ले गई।
जल्दी ही होगी खुलासा
डीएसपी प्रभा किरण किररो ने बताया कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत नगर निगम के अंतर्गत शहर में पन्नीलाल चौक,धवारी चौक, भरहुत होटल के सामने फॉण्टेट थे उसको लेकर जो अनिमियतिकरण हुई है उसकी जांच की जा रही है।उसी की जांच के संदर्भ में आज ईओ डब्लू की 3 सदस्यीय टीम सतना नगर निगम पहुची है।इसकी जांच जल्दी ही पूरी हो जाएगी।जल्दी ही इसकी नतीजे पर पहुचेंगे।







