होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला: 550 करोड़ के स्कैम में 3 और गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से सरकारी खजाने को लगाया चूना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर हुए 550 करोड़ रुपये के बड़े मेडिकल घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर हुए 550 करोड़ रुपये के बड़े मेडिकल घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने इस घोटाले में संलिप्त तीन प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट ने 27 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया है।

three accused arrested

इनकी हुई गिरफ्तारी

रविवार को हुई इस कार्रवाई में जिन तीन लोगों को दबोचा गया है, उनमें शामिल हैं:

  1. अभिषेक कौशल: निदेशक, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स।

  2. प्रिंस जैन: लायजन ऑफिसर, रिकॉर्डर्स एंड मेडिकेयर सिस्टम्स।

  3. राकेश जैन: प्रोपराइटर, श्री शारदा इंडस्ट्रीज (यह मुख्य आरोपी शशांक चोपड़ा का जीजा है)।

कैसे हुआ 550 करोड़ का घोटाला?

जांच में सामने आया है कि राज्य की जनता को मुफ्त जांच सुविधा देने के लिए शुरू की गई ‘हमर लैब’ योजना की आड़ में इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया।

अबतक की कार्रवाई का ब्यौरा

यह मामला 22 जनवरी 2025 को ‘छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया था।

क्या है ‘हमर लैब’ योजना?

यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जिला अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त पैथोलॉजी टेस्ट उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई थी। भ्रष्टाचार के इस मामले ने गरीब जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सरकारी खरीद प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें