होम देश/विदेश मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उत्तरप्रदेश जॉब/वेकैंसी एंटरटेनमेंट खेल लाइफस्टाइल टेक/गैजेट फैशन धर्म

‘अजेय शक्ति के रूप में उभरेगी बीजेपी’: नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में एक बड़े ‘पीढ़ीगत बदलाव’ के संकेत देते हुए नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष ...

विज्ञापन

Published on:

| सतना टाइम्स

नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी में एक बड़े ‘पीढ़ीगत बदलाव’ के संकेत देते हुए नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनकी नियुक्ति के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज नेताओं ने नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में उनसे मुलाकात की और इसे भाजपा के लिए एक नए युग की शुरुआत बताया।

Nitin Nabin

सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली में की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को नई दिल्ली में नितिन नबीन से आत्मीय भेंट की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“नबीन जी के नेतृत्व में भाजपा बनेगी अजेय शक्ति! उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।”

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रसेवा, सुशासन और ‘विकसित भारत’ का संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

उपमुख्यमंत्रियों ने बताया ‘लोकतांत्रिक जीत’

  • अरुण साव: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे गौरव का विषय बताते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता का दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का अध्यक्ष बनना यह संदेश देता है कि भाजपा में मेहनत की कद्र होती है।

  • विजय शर्मा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा की आंतरिक चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक है, जो बूथ स्तर से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक जाती है।

छत्तीसगढ़ से है गहरा नाता

नितिन नबीन की इस पदोन्नति में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। वह छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने विधानसभा चुनाव (2023) और उसके बाद लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। उनके संगठनात्मक कौशल और चुनावी रणनीति का लोहा पूरी पार्टी मानती है।

नितिन नबीन: एक नजर में

प्रांशु विश्वकर्मा, ग्राफिक डिजाइनर, वीडियो एडिटर और कंटेंट राइटर है।जो बिजनेश और नौकरी राजनीति जैसे तमाम खबरे लिखते है।... और पढ़ें