भोपालमध्यप्रदेशहिंदी न्यूज

LPG Price Today :बजट से पहले बड़ा झटका, बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

LPG Cylinder Price : आज देश का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले आम आदमी को झटका लगा है। तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी कर दी है। आज 1 फरवरी को देश के सभी शहरों में LPG Cylinder Price अपडेट हो गए हैं। तेल कंपिनयों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। वहीं दूसरी ओर घरेलू सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सतना टाइम्स डॉट इन

कमर्शियल सिलेंडर में 14 रुपए की बढ़ोतरी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 14 रुपए की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 1769.50 रुपए, मुंबई में 1708.50 रुपए, चेन्नई में 1937 रुपए में मिलेगा।

गौरतलब है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 बजे संसद में अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश करेगी। आम चुनाव के चलते इस बार अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। चुनाव के परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन होने के बाद पूर्ण बजट पेश किया जाएगा।

घरेलू सिलेंडर की कीमत

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 फरवरी से कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 903 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा मुंबई में यह 902 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए में मिल रहा है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने 30 अगस्त 2023 को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव किया था। तब गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए की कटौती की गई थी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे सतना टाइम्स एप को डाऊनलोड कर सकते हैं। यूट्यूब पर सतना टाइम्स के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

सतना टाइम्स न्यूज डेस्क

हमारी नजर में आम आदमी की आवाज जब होती है बेअसर तभी बनती है बड़ी खबर। पूरब हो या पश्चिम, उत्तर हो या दक्षिण सियासत का गलियारा हो या गांव गलियों का चौबारा हो. सारी दिशाओं की हर बड़ी खबर, खबर के पीछे की खबर और एक्सक्लूसिव विश्लेषण का ठिकाना है satnatimes.in सटीक सूचना के साथ उसके सभी आयामों से अवगत कराना ही हमारा लक्ष्य है। Satna Times को आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, यूट्यूब पर भी देख सकते है।Contact Us – info@satnatimes.in Email - satnatimes1@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button